साथ ही जमकर जिला प्रशासन और प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। आनन-फानन में मौके पर ज्ञानपुर सीओ रामकरण व एसडीएम सुनील कुमार थाने की फोर्स के साथ पहुंच गए और पूरे मामले की जानकारी ली। अधिकारियों ने तत्काल प्रतिमा पर लगी कालिख को साफ कराया और दोषियों को खोज कर उन पर कड़ी कार्यवाई का आश्वासन दिया। जिसके बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अपना प्रदर्शन समाप्त किया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष नीलम मिश्रा का का आरोप है कि, आए दिन अराजगतत्वों द्वारा गांधी जी की प्रतिमा को निशाना बनाया जाता है। यहां पर तमाम लोग आकर जुआ खेलते हैं और शराब पीते हैं। कई यहां से शराब की बोतले भी पाई गई हैं।