1 जून 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

काला दूल्हा देख भड़की दुल्हन, जयमाल के बाद तोड़ दी शादी

बिना शादी के लौटी बारात, भदोही के सुरियावां थाना क्षेत्र का मामला

2 min read
Google source verification
Bride Refuse with black groom

दुल्हन ने काले दूल्हे के साथ शादी से इन्कार कर दिया

भदोही. शराबी दूल्हे और दहेज के लिए शादियां टूटते तो आपने जरूर सुना होगा। लेकिन सुरियावां में काले दूल्हे को देख दुल्हन ने शादी से इनकार कर दिया। इससे दोनों पक्षों में खलबली मच गई। लंबी मशक्कत और मनुहार के बाद भी जब बात नहीं बनी तो बिना शादी के बारात वापस लौट गई। यह मामला पूरे दिन चर्चा का विषय बना रहा। पूरा मामला सुरयावां थाना क्षेत्र के अबरना गांव का है। रातभर चली पंचायत के बाद भी जब दुल्हन राजी नहीं हुई तो दोनों पक्ष थाने पहुंचकर शादी में खर्च के लेन-देन के बाद मामले को खत्म कराया गया। फिर बारात बिन शादी किए लौट गई।


बता दें कि भदोही के सुरियावां थाना क्षेत्र के अबरना गांव में मंगलवार को जौनपुर के मीरगंज थाना क्षेत्र के भटहर गांव से बारात आई थी। शाम को बरातियों को नाश्ता करने के बाद धार्मिक रिति-रिवाज से द्वारपूजा का कार्यक्रम शुरू किया गया। पूरे उल्लास, हंसी-खुशी व नाच-गाने के बीच सबकुछ अच्छा हो रहा था । महिलाएं मंगल गीत गा रही थी। यहां तक की जयमाल कार्यक्रम भी सम्पन्न हो गया। दुल्हन ने दूल्हे के गले में वरमाला भी डाल दी। लेकिन जयमाल के समय दुल्हन ने दूल्हे का दीदार किया तब उसके होश उड़ गए और उसने शादी से इनकार कर दिया। कहा कि दूल्हा कुछ ज्यादा ही काला है और उसे पसंद नहीं है। दुल्हन के इस फैसले से लोग स्तब्ध रह गए। पूरी रात एक दूसरे को समझाने का कार्यक्रम चलता रहा लेकिन दुल्हन राजी नहीं हुई। जैसे ही सुबह हुई दोनों पक्ष भदोही के सुरियावां थाना पहुंच गए। इस बीच थाने पर भी लंबे समय तक पंचायत चली लेकिन दुल्हन अपनी जिद पर अड़ी रही। फिर दोनों पक्षों में लेन-देन को पूरा करा कर मामले को शांत कराया गया। फिर बारात बिना शादी किए अपने घर जौनपुर के मीरगंज थानाक्षेत्र के भटहर चली गई।