2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भदोही में लगेगा 1200 करोड़ का बायो फ्यूल संयंत्र- योगी आदित्यनाथ

कालीन नगरी में सीएम योगी ने 106 परियोजनाओं की दी सौगात
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भदोही

•

image

Ashish Kumar Shukla

•

Updated: 3 Jun 2018, 5:16 PM IST

bhadohi news

भदोही में लगेगा 1200 करोड़ का बायो फ्यूल संयंत्र- योगी आदित्यनाथ

भदोही. यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को भदोही पहुंचे यहां उन्होंने करीब एक अरब की लागत वाली करीब 106 परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इस दौरान उन्होंने उत्तर प्रदेश में विकास को लेकर अपनी सरकार की तारीफ की। सीएम योगी ने यूपी को विकास के पथ पर पहली श्रेणी में ले जाने के लिये प्रतिबद्ध बताया।

1200 करोड़ का बायो फ्यूल संयंत्र- योगी आदित्यनाथ
कार्पेट एक्सपो मार्ट में आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए सीएम ने जनपद को एक बड़ी सौगात देने का ऐलान किया। उन्होंने कहा कि जिले में बारह सौ करोड़ की लागत से कूड़े से बायो फ्यूल बनाने का संयंत्र स्थापित किया जाएगा जिससे बड़े पैमाने पर बेरोजगारों को रोजगार मिलेगा। उन्होंने यह सौगात जिले में बंद पड़ी चीनी मिल के बदले देने की बात कही है। उन्होंने कहा कि उनका प्रयास होगा कि औराई में बंद पड़ी चीनी मिल दोबारा शुरू हो लेकिन उनकी सरकार प्रदेश में कूड़े से बायो फ्यूल बनाने के लिए संयंत्र स्थापित करने का प्रयास कर रही है। उसे जिले में स्थापित किया जाएगा और इसके लिए जमीन की भी खोज की जाएगी।

यहां की कालीन की विश्वभर में पहचान- सीएम

उन्होंने भदोही की कालीन और हस्तशिल्प का जिक्र करते हुए कहा कि यहां की कालीनों ने विश्व मे एक अलग स्थान बनाया है। कालीन उद्योग को प्रोत्साहन के लिए जो भी आवश्यता पड़ेगी सरकार उसे पूरा करेगी। निर्यात बढ़ाने के लिए सरकार मंच उपलब्ध कराएगी। उन्होंने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि देश में सर्वाधिक शासन करने वाली कांग्रेस ने पचास वर्षों में जितने कार्यक्रमो का लोकार्पण नही किया देश के पीएम नरेंद्र मोदी ने चार वर्ष के कार्यकाल में उनसे अधिक योजनाओं का लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि विपक्षी भाजपा पर दलित विरोधी होने का आरोप किस मुंह से लगाते हैं उनसे जनता को पूछना चाहिए।

विधायक की सोने की माला पहनने से किया इनकार

भदोही से भाजपा विधायक रविन्द्र त्रिपाठी ने कुछ अलग ही सम्मान करना चाहा। उन्होंने सीएम योगी को बड़ा सा गदा भेंट किया। इसके बाद रविन्द्र त्रिपाठी ने सोने की चेन मंगवाकर मुख्यमंत्री के गले में पहनानी चाही। लेकिन यह योगी आदित्यनाथ को पसंद नहीं आया। उन्होंने भरे मंच पर ही सोने की चेन पहनने से बना कर दिया और रविन्द्र त्रिपाठी जो पहनाने के लिये हाथ बढ़ा चुके थे उनका हाथ किनारे कर दिया। इसी के ठीक पहले सीएम योगी ने ज्ञानपुर से निर्दलीय विधायक विजय मिश्रा का गेरुआ गमछा भी ओढ़ने के बाद वापस कर दिया।

सीएम ने कहा बिना भेदभाव के काम कर रही सरकार

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार बिना भेद भाव दलितों वंचितों को आवास, गैस, बिजली कनेक्शन दे रही है। जो आरोप लगाते हैं उन्होंने दलितों के लिए क्या किया उन्हें बताना चाहिए। इस दौरान सीएम योगी आदित्यनाथ ने जिला अस्पताल में ओपीडी भवन, एमबीएस अस्पताल में सौ बेड के महिला अस्पताल सहित सौ करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यासः किया। उन्होंने कार्यक्रम स्थल पर लगाये गए विभिन्न सरकारी योजनाओं के प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया।

काशी प्रांत के नेताओं के साथ चुनाव पर चर्चा

कार्यक्रम से पूर्व सीएम योगी ने काशी प्रान्त के सांसद, विधायक व जिलाध्यक्षो के साथ बैठक की जिसमें विकास कार्यों की हकीकत के साथ आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर चर्चा हुई। इस कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष महेंद्? नाथ ?? पांडेय भी उपस्थित रहे। लोकार्पण शिलान्यासः कार्यक्रम के दौरान भाजपा भदोही विधायक रविन्द्र त्रिपाठी, औराई विधायक दीनानाथ भाष्कर, ज्ञानपुर विधायक विजय मिश्रा, काशी प्रान्त के अध्यक्ष महेश चंद श्रीवास्तव मंच पर मौंउद रहे।