
सीएम योगी आदित्यनाथ
भदोही. सीएम योगी आदित्यनाथ के भदोही दौरा 03 जून को सुनिश्चित कर दिया गया है। सीएम बनने के बाद पहली बार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कालीन नगरी आएंगे। रविवार 3 जून को सीएम के भदोही आगमन व निर्धारित कार्यक्रमों की सूचना जारी होने के बाद जिला प्रशासन जहां सकते में आ गया है।
यह है पूरा कार्यक्रम
सीएम का हेलीकाप्टर भदोही कोतवाली क्षेत्र के अभयनपुर मैदान में सुबह 9 बजे लैंड करेगा। बताया कि सीएम आगमन के पश्चात सुबह 10 बजे से 12 बजे तक प्रबुद्घजन, भाजपा के वरिष्ठ नेता, चेयरमैन व ब्लाक प्रमुख तथा विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों की बैठक को संबोधित करेंगे।
वहीं दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक काशी क्षेत्र के सभी सांसदों, विधायकों तथा जिलाध्यक्षों की बैठक लेंगे। अपरान्ह 2 बजे से 3 बजे तक जिले के पदाधिकारियों तथा मंडल अध्यक्षों की बैठक को संबोधित करने के पश्चात वे 3 बजे से सांय 5 बजे तक जिला मुख्यालय पर योजनाओं की समीक्षा करने के पश्चात् प्रस्थान करेंगे।
Published on:
01 Jun 2018 02:30 pm
बड़ी खबरें
View Allभदोही
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
