भदोही. ज्ञानपुर के बाहुबली विधायक विजय मिश्रा पर मुकदमा दर्ज कर उन्हें जेल भेजवाने वाले रिश्तेदार कृष्ण मोहन तिवारी और ज्ञानपुर से ब्लॉक प्रमुख मनीष मिश्रा को गिरफ्तार करने के लिए महाराष्ट्र पुलिस की एक टीम भदोही पहुंची। दोनों पर महाराष्ट्र में रेप मुकदमा दर्ज कराया गया है। दोनों विजय मिश्रा के रिश्तेदार तो हैं लेकिन उनके विरोधी खेमे के हैं।