8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मंच पर मौजूद थे बाहुबली विधायक विजय मिश्रा और ऐसे हुआ भदोही जिले में शपथ ग्रहण समारोह

भदोही जिले की दो नगर पालिका और पांच नगर पंचायतों के चेयरमैन और सभासदों ने ली शपथ।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भदोही

•

image

Mohd Rafatuddin Faridi

•

Updated: 12 Dec 2017, 9:29 PM IST

Bhadohi Chairman Ashok Jaiswal

भदोही नगर पालिका में भारतीय जनता पार्टी से नवनिर्वाचित अध्यक्ष अशोक जायसवाल को अपर जिलाधिकारी हरिलाल द्वारा शपथ दिलाई गयी। दौरान मुख्य अतिथि के तौर पर राज्यमंत्री नीलकण्ठ तिवारी, जिलाध्यक्ष हौसिला पाठक, भदोही विधायक रविन्द्र नाथ त्रिपाठी, औराई विधायक दीनानाथ भाष्कर भी उपस्थित रहे।

Ghosiya Chairman Razia Parveen

ज्ञानपुर नगर पंचायत के भाजपा से नवनिर्वाचित अध्यक्ष हीरा लाल मौर्य को एसडीएम सुनील कुमार ने पद एंव गोपनीयता की शपथ दिलाई। यह मुख्य अतिथि के तौर पर वाराणसी के रोहनिया विधायक सुरेंद्र नारायण सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष काजल यादव, ज्ञानपुर विधायक विजय मिश्रा ने लोगों को सम्बोधित किया।

Gyanpur Chairman Heeralal Maurya

घोसिया नगर पंचायत से निर्दल नवनिर्वाचित अध्यक्ष रजिया परवीन को उप उपजिलाधिकारी केशव नाथ गुप्ता ने पद एंव गोपनीयता की शपथ दिलाई।

Khamariya Chairman Nand Maurya

खमरिया नगर पंचायत के सपा से नवनिर्वाचित अध्यक्ष नन्द मौर्य को औराई एसडीएम केशव नाथ गुप्ता ने पड़ एंव गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस मौके पर जिला प्रभारी आत्मा राम यादव, पिछड़ा आयोग के सदस्य कुंवर प्रमोद चन्द्र मौर्य सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Gopiganj Chairman Prahladdas Gupta

गोपीगंज नगर पालिका के नवनिर्वाचित भाजपा के नगर पालिकाध्यक्ष प्रहलाद दास गुप्ता को एसडीएम सुनील कुमार ने पद एंव गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस दौरान मुख्य अतिथि के तौर पर भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व भदोही सांसद वीरेंद्र सिंह ने लोगों को सम्बोधित करते हुए कहा कि नगर के विकास में कोई कमी नही रहने दिया जाएगा।

Nai Bazaar Chairman Vijay Sonkar

नई बाजार के नवनिर्वाचित समाजवादी पार्टी से अध्यक्ष विजय सोनकर को ए.एसडीएम अमृता सिंह ने पद एंव गोपनीयता की शपथ दिलाई।