
भदोही. उन्वाव में हुए गैंगरेप में पीड़िता के पिता की संदिग्ध मौत को लेकर भदोही जिला के लोगों ने जमकर प्रदर्शन किया। लोगों का आरोप है कि यूपी सरकार और पुलिस भाजपा विधायक कुलदीप सिंह सेंगर के बचाव में हैं। उन्होंने इस मामले में सीबीआई जांच करने की मांग की है। लोगों का गोपीगंज में प्रदर्शन कर रहे हैं।
बता दें कि गोपीगंज में लोगों ने प्रदर्शन किया इस मौके पर लोगो ने सरकार और पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की है । प्रदर्शनकारियों की मांग है की सीबीआई जांच से ही सच सामने आएगा क्योकि आरोपी विधायक को पुलिस और सरकार बचाना चाहती है।
यूपी के उन्नाव में हुए गैंगरेप में भाजपा विधायक कुलदीप सिंह सेंगर पर रेप का आरोप लगाने वाली युवती के पिता की सोमवार को मौत के बाद यूपी की सियासत गरमा गई है। इस मामले में सरकार ने कार्रवाई करते हुए पिता की पिटाई करने के आरोपी चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही माखी थाने के इंस्पेक्टर समेत छह पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है।
By-Mahesh Jaisawal