15 अगस्त 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भदोही
चार वर्ष से फरार डबल मर्डर के आरोपी को पुलिस ने दबोचा, पति पत्नी की बेरहमी से की थी हत्या
Play video

चार वर्ष से फरार डबल मर्डर के आरोपी को पुलिस ने दबोचा, पति पत्नी की बेरहमी से की थी हत्या

गोपीगंज कोतवाली का मामला
Google source verification

भदोही

image

Jyoti Mini

Jun 15, 2018

भदोही. जिले में पुलिस ने डबल मर्डर में चार साल से फरार चल रहे 10 हजार रूपये के इनामी बदमाश को गिरफ्तार किया है ।जुलाई 2014 में लूट के दौरान पति पत्नी की हत्या की गयी थी जिसमे 3 आरोपी गिरफ्तार हुए थे जबकि एक आरोपी सालो से फरार है जिसे पुलिस ने गिरफ्तार किया है l चार साल पहले गोपीगंज कोतवाली इलाके के कोइलरा गांव में लूट करने गये चार बदमाशों ने सिर कूचकर शीतला प्रसाद जायसवाल और उनकी पत्नी पार्वती देवी की हत्या कर दी थी।

मामले में पुलिस ने तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था लेकिन राहुल नाम का एक आरोपी फरार चल रहा था राहुल की गिरफ्तारी के लिए पुलिस कई सालो से प्रयास में थी लेकिन सफलता हाथ नहीं लगी l मामले में क्राइम ब्राँच की स्वाट टीम को मुखबिर से सूचना मिली की राहुल जिले में देखा गया है उसके बाद क्राइम ब्रांच ,गोपीगंज और दुर्गागंज थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने गोपीगंज इलाके के कोइलरा तिराहे के पास से राहुल को गिरफ्तार किया है l पूछताछ में आरोपी ने बताया की हत्या के बाद वह शिमला और मुंबई में रहा वही छोटा मोटा काम कर रहा था।