
तस्करी के लिए बिहार ले जाई जा रही भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद
भदोही. नेशनल हाइवे दो के रास्ते अभी तक पशु तस्करी किये जाने के तमाम मामले सामने आते रहे हैं लेकिन इस मार्ग से शराब की भी जमकर तस्करी किया जा रहा है। इस मामले का खुलासा ऊंज थाना में तब हुआ जब हाइवे पर दुर्घटनाग्रस्त एक ट्रक को पुलिस थाने ले आयी और उसमें से नामचीन ब्रांड की 350 पेटी अवैध शराब मिला।
बरामद शराब हरियाणा में बिक्री के लिए अधिकृत है जबकि उसका इस रास्ते से अवैध रूप से परिवहन किया जा रहा था। इस बारे में पुलिस सूत्रों ने बताया कि थाना क्षेत्र के चौहान ढाबे के पास एक वाराणसी की तरफ जा रही एक मिनी ट्रक दुर्घटनाग्रस्त है जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ट्रक को थाने ले आयी और ट्रक की तलाशी किया। तलाशी के बाद बड़े पैमाने पर हरियाणा में बिक्री के लिए अधिकृत शराब मिलने पर पुलिस भी सन्न रह गयी।
गिनती पर पता लगा कि ट्रक में कुल 350 पेटी अवैध शराब लदी पाई गई। तस्करी के आरोपी पुलिस के पकड़ से बाहर रहे। पुकिस ने इस मामले में अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। आशंका जताई जा रही है कि यह शराब बिहार ले जाया जा रहा था। वहीं इस तरह पकड़े गए अवैध शराब से ऐसा प्रतीत हो रहा है कि हाइवे के रास्ते जमकर अवैध शराब की तस्करी की जा रही है
Published on:
28 Mar 2018 08:10 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
