भदोही. यूपी के भदोही में भाजपा के विधायक रवींद्रनाथ त्रिपाठी और उनके परिवार के 6 लोगों पर एक महिला ने रेप का आरोप लगाया है। महिला ने पुलिस अधीक्षक के समक्ष जाकर लिखित शिकायत की है जिस पर एसपी ने अपर पुलिस अधीक्षक को जांच सौंप दी है पुलिस अधीक्षक का कहना है की जांच के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। महिला का आरोप है की विधायक के भतीजे से उसकी ट्रेन में मुलाकात हुई थी जिसके बाद उससे प्रेम संबध हो गए 2017 में विधानसभा चुनाव के दौरान विधायक के भतीजे ने उसे भदोही की एक होटल में करीब एक महीने तक रोका था जहां उसने विधायक और उनके परिजनों द्वारा रेप करने का आरोप लगाया है। उधर विधायक रविन्द्रनाथ त्रिपाठी ने सभी आरोपों को निराधार बताया है। उन्होंने इसे ज्ञानपुर विधायक विजय मिश्रा का षड़्यंत्र बताया है। उनका कहना है कि वो जिला पंचायत, खनन, सड़क निर्माण और ट्रांसफर आदि में हुई अनियमितताओं की जांच करवा रहे हैं, इसी लिये वो निशाने पर हैं।