31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

रिटायर्ड फौजी ने जरा सी बात पर पड़ोसी को मारी गोली

भदोही जिले के चौरी थाना क्षेत्र के सर्वतखानी का मामला
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भदोही

•

image

Hariom Dwivedi

•

Updated: 14 Feb 2021, 4:59 PM IST

bhadohi1.jpg

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
भदोही. जनपद में एक रिटायर्ड फौजी ने असलहे से अपने पड़ोसी को गोली मार दिया। गोली लगने से पड़ोसी गम्भीर रूप से घायल हो गया। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने फौजी की भी जमकर पिटाई कर दी, जिसमें फौजी भी घायल हो गया। दोनों घायलों को इलाज के लिए वाराणसी ट्रामा सेंटर भेजा गया है। घटना के पीछे जो कारण निकल कर आये हैं वो हैरान करने वाले हैं।

मामला जिले के चौरी थाना क्षेत्र के सर्वतखानी का है जहां शनिवार की रात यह घटना हुई। इसके बारे में पुलिस क्षेत्राधिकारी लेखराज सिंह ने बताया कि रिटायर्ड फौजी मिथिलेश ने अपने चाचा की सम्पत्ति ले ली है, उसके चाचा को कोई संतान नहीं है। सम्पत्ति लेने के बाद भी वह अपने चाचा का देखभाल नहीं करता। रिटायर्ड फौजी के चाचा को पड़ोसी रविन्द्र ने भोजन करा दिया था और इसी बात ने आक्रोशित होकर फौजी ने पड़ोसी रविन्द्र (50) को गोली मार दी। इस बात से खफा ग्रामीणों ने जमकर रिटायर्ड फौजी की पिटाई कर दी। दोनों घायलों को उपचार के लिए ट्रामा सेंटर वाराणसी भेज दिया गया है। असलहे के बरामदगी का प्रयास चल रहा है।