12 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भदोही
सपा की साइकिल यात्रा भदोही पहुंची, दिग्गज नेता आरिफ सिद्दीकी ने दिया बड़ा बयान
Play video

सपा की साइकिल यात्रा भदोही पहुंची, दिग्गज नेता आरिफ सिद्दीकी ने दिया बड़ा बयान

गाजीपुर से शुरू हुई समाजवादी पार्टी की साइकिल यात्रा भदोही पहुंची और वहां से इलाहाबाद के लिये रवाना हुई।

Google source verification

भदोही. लोकसभा चुनाव की तैयारियों में सभी पार्टिया धार देने में जुटी है समाजवादी पार्टी भी अब कई तरह के आयोजन कर अपनी बात जनता तक पहुंचाने में लगी हैl गाजीपुर से दिल्ली तक पार्टी की ओर से एक साईकिल यात्रा निकाली गयी है। इस यात्रा के जरिये सपा नेता जनता के बीच संवाद कर रहे है और भाजपा सरकार को निशाने पर ले रहे हैं। 20 अगस्त को गाजीपुर से सपा की यह साईकिल यात्रा निकाली गयी, जो 23 सितंबर को दिल्ली के जंतर-मंतर पर खत्म होगी। 20 जिलों से गुजरने वाली यह साईकिल यात्रा भदोही जिले में पहुंची जहां जिले के तमाम नेता इस यात्रा में शामिल हुए। इस साईकिल यात्रा पर सपा नेता भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साध रहे हैं। कानून व्यस्था से लेकर केंद्र सरकार की नीतियों पर जनता से बात की जा रही है। सपा नेताओं का कहना है की यह यात्रा प्रजातंत्र बचाओ देश बचाओ के नारे के साथ निकाली गयी है सरकार के जुल्म और अत्याचार के खिलाफ नौजवानो का यह संघर्ष है।

By Mahesh Jaiswal