scriptफोटो: CSK को जीत दिलाने वाले शिवम दुबे एक मुस्लिम लड़की के प्यार में हो गए थे क्लीन बोल्ड, फिल्मी है दोनों की लव स्टोरी | Patrika News
भदोही

फोटो: CSK को जीत दिलाने वाले शिवम दुबे एक मुस्लिम लड़की के प्यार में हो गए थे क्लीन बोल्ड, फिल्मी है दोनों की लव स्टोरी

10 Photos
11 months ago
1/10

भारतीय टीम के ऑलराउंडर और हरफनमौला क्रिकेटर जिसे लोग शिवम दुबे कहते हैं। उनकी लव स्टोरी बेहद फिल्मी है। शिवम दुबे ने साल 2021 में 16 जुलाई को अपनी गर्लफ्रेंड अंजुम खान से शादी की थी।

2/10

बता दें दोनों की शादी मुंबई में हुई थी। उन्होंने सोशल मीडिया पर शादी की कई तस्वीरें शेयर भी की थीं। इस दौरान उन्होंने सोशल मीडिया पर शादी की तस्वीरें शेयर करते हुए शिवम दुबे ने प्यारा सा कैप्शन भी लिखा था।



3/10

शिवम ने सोशल मीडिया पर जिन तस्वीरों को शेयर किया था उनमें देख सकते हैं कि कैसे शिवम दुबे और अंजुम खान दुआओं में हाथ उठाए दिख रहे हैं। साथ ही एक तस्वीर में वह और अंजुम वरमाला पहने हुए दिखाई दे रहे हैं।

 

 

 

4/10

फोटो के कैप्शन में शिवम दुबे ने लिखा था- हमने प्यार से प्यार किया जो मोहब्बत से ज्यादा था, अब हमेशा के लिए हमारी जिंदगी शुरू होती है। क्रिकेटर शिवम दुबे और अंजुम खान की शादी हिंदू और मुस्लिम रीति-रिवाजों से हुई थी।

5/10

शिवम दुबे की पत्नी अंजुम खान लखनऊ से ताल्लुक रखती हैं। उन्होंने अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी से फाइन आर्ट में ग्रेजुएशन की है। उनकी अभिनय और मॉडलिंग में काफी दिलचस्पी है। उनकी और शिवम दुबे की फोटो सोशल मीडिया पर काफी छाई हुई रही है।

6/10

ऑलराउंडर शिवम दुबे और अंजुम खान ने सालों एक दूसरे को डेट किया था। लेकिन खास बात यह रही कि दोनों ने अपनी लव स्टोरी को सीक्रेट रखा और अचानक खुलासा किया, जिससे हर कोई हैरान रह गया था।

7/10

बता दें, अंजुम खान बेहद खूबसूरत हैं और सोशल मीडिया पर उनके फोटोज को काफी पसंद किया जाता है। खासतौर से शिवम दूबे से शादी करने के बाद उनकी फैन फॉलोइंग तेजी से बढ़ी है। अंजुम को मॉडलिंग का भी शौक है।

8/10

अंजुम खान ने अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय से स्नातक की पढ़ाई पूरी की। वह एक मॉडल और एक्ट्रेस हैं और उन्हें मॉडलिंग और एक्टिंग का शौक है। लेकिन, उनके पेशेवर जीवन के बारे में और कोई जानकारी नहीं है। उन्होंने अपनी प्रोफेशनल लाइफ को प्राइवेट रखा है।

9/10

शिवम दुबे मूलत: यूपी के भदोही के मानिकपुर के निवासी हैं। उनके पिता राजेश दुबे मुंबई चले गए थे और वहां व्यापार शुरू किया था। शिवम की परवरिश मुंबई में ही हुई है। वह अपने पिता और दोस्तों को करियर में खास महत्व देते हैं।

10/10

शिवम टीम इंडिया के लिए वनडे और टी20 इंटरनेशनल मैच खेल चुके हैं। शिवम ने नवंबर, 2019 में अंतर्राष्ट्रीय डेब्यू किया था। हालांकि इन दिनों वो भारतीय टीम से बाहर चल रहे हैं। शिवम अब तक टीम इंडिया कि लिए कुल 1 वनडे और 13 टी20 इंटरनेशनल मैच खेल चुके हैं।

loksabha entry point
newsletter

Adarsh Shivam

आदर्श शिवम् मल्टीमीडिया जर्नलिस्ट हैं। दो साल से ज्यादा डिजिटल कंटेंट बिजनेस पर काम। हाईपरलोकल कंटेंट, सिनेमा से अधिक लगाव। पत्रिका समूह में एंटरटेनमेंट बीट पर कार्यरत।
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.