29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

UP Nikay Chunav: टिकट ना मिलने से मंच पर ही रोने लगे सपा नेता, अब उनकी पत्नी कांग्रेस के निशान पर लड़ेंगी चुनाव

UP Nikay Chunav: निकाय चुनाव में टिकट ना मिलने से कई नेता अपने पार्टी से नाराज होकर दूसरे पार्टी में शामिल हो गए हैं। वहीं पार्टियों के बड़े नेताओं द्वारा उन्हें मनाने का काम जारी है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भदोही

•

image

Anand Shukla

•

Updated: 30 Apr 2023, 1:36 PM IST

ajay_rai.jpg

अजय राय की मौजूदगी में सपा नेता कांग्रेस में शामिल हुए।

UP Nikay Chunav: यूपी में निकाय चुनाव की तैयारियां जोरों पर हैं। सभी राजनीतिक दल ने अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। नेता काफी दिनों से निकाय चुनाव लड़नी की तैयारी में थे। ऐसे में जब उन्हें पार्टी से टिकट नहीं मिला तो कुछ तो नाराज होकर दूसरे दल में शामिल हो रहे हैं। कुछ निर्दलीय चुनाव लड़ने के लिए ताल ठोक रहे हैं।

भदोही जिले में निकाय चुनाव को लेकर सपा के अदरुनी में घमासान मचा हुआ है। हसनैन अंसारी को सपा से नगर पंचायत अध्यक्ष के लिए टिकट मांग रहे थे लेकिन पार्टी ने उनका टिकट काट दिया। इसके बाद वह पार्टी से इस कदर नाराज हो गए कि वह अपने समर्थकों के साथ कांग्रेस का दामन थाम लिया। कांग्रेस के मंच पर ही हसनैन अंसारी रोने लगे। लेकिन जैसे ही उन्हें टिकट मिल गया तो नेताजी खुश हो गए।

यह भी पढ़ें: UP Nagar Nikay Chunav:कौन हैं तुलसी राम शर्मा? जिन्हें सपा ने बनाया मथुरा वृंदावन नगर निगम से बनाया है मेयर उम्मीदवार

अजय राय ने ज्वाइन कराई कांग्रेस
सपा नेता हसनैन अंसारी को कांग्रेस नेता अजय राय ने कांग्रेस की सदस्यता दिलाई। हसनैन अंसारी सदस्यता लेने के दौरान भी सपा की लाल टोपी और सपा का गमछा पहनकर आए थे। जिसको कांग्रेस नेता अजय राय ने उतारा और कांग्रेस का गमछा उनके गले में पहनाया।

कांग्रेस में शामिल होने के बाद हसनैन अंसारी ने मंच से कहा कि उन्होंने 30 वर्ष समाजवादी पार्टी में कार्यकर्ता के रूप में काम किया लेकिन सपा ने उनको धोखा दिया है। इसके बाद उनके आंख से आंसू छलक आए तो वहीं पास में बैठे अजय राय ने उनके आंसू को साफ करते नजर आए।

यह भी पढ़ें: UP Nikay Chunav: बीजेपी ने खेला ओबीसी कार्ड, मुजफ्फरनगर में आयोजित किया गया पिछड़ा वर्ग सम्मेलन, मंच से गिनाई गई उपलब्धियां
हसनैन अंसारी की पत्नी तरन्नुम लड़ चुकी है चुनाव
साल 2017 के निकाय चुनाव में सपा के टिकट पर हसनैन अंसारी अध्यक्ष पद के लिए चुनाव लड़े थे। हालांकि वह 204 वोट से चुनाव हारे गए थे। इस बार भी निकाय चुनाव में हसनैन अंसारी की पत्नी तरन्नुम आरा सपा के टिकट पर चुनाव लड़ना चाहती थी। सपा उनके नाम की घोषणा कर दी, उसके बाद टिकट काट दिया। अब कांग्रेस ने हसनैन अंसारी की पत्नी को टिकट दिया है। अब हसनैन अंसारी की पत्नी तरन्नुम आरा कांग्रेस की टिकट पर भदोही नगर पालिका से अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ रही हैं।