30 सितंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सवारियों से भरी ऑटो पलटी, एक महिला की मौत, कई घायल 

औराई थाना क्षेत्र के मंधोसिंह-खमरिया मार्ग पर हादसा 
less than 1 minute read
Google source verification

•

image

Ahkhilesh Tripathi

•

Dec 23, 2016

 road accident

road accident

भदोही. औराई थाना क्षेत्र के मंधोसिंह-खमरिया मार्ग पर एक बाइक सवार को बचाने के चक्कर में सवारियों से भरी एक ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गई। इस घटना में ऑटो सवार एक महिला की मौत हो गयी और आधा दर्जन लोग घायल हो गए।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि खमरियां में करीब एक दर्जन सवारियों से भरी ऑटो एक बाइक सवार को बचाने में अनियंत्रित होकर पलट गई। इसमें आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हुए।

एक महिला सहित दो गम्भीर रूप से घायलों को उपचार के लिए वाराणसी रेफर कर दिया गया जिसमें उपचार के दौरान एक महिला रंजना यादव की मौत हो गयी। वहीं अन्य घायलों का उपचार स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र में कराया गया।