
BHU Doctor
भदोही. भदोही के गोपीगंज में एक चिकित्सक बहू को उस समय पुलिस बुलानी पड़ी गयी जब उसके ससुराल वालों ने उसे घर मे जाने से रोक दिया और घर के गेट पर ताला जड़ दिया। इस दौरान दो घण्टे तक चिकित्सक बहू ससुराल की चौखट पर बैठी रही लेकिन ससुरालियों कोई दया नही आई। इससे मजबूरन चिकित्सक बहु को पुलिस बुलानी पड़ी। मौके पर पहुंची पुलिस दोनों पक्ष को थाने ले आयी जहां घण्टों समझौते की कोशिश होती रही।
दरअसल, बीएचयू में कार्यरत वाराणसी निवासी एक महिला चिकित्सक की शादी लगभग आठ माह पूर्व गोपीगंज के एक चिकित्सक परिवार में हुई थी। महिला का पति और उसकी सास दोनों डॉक्टर हैं। महिला चिकित्सक का आरोप है कि शादी के बाद कुछ दिन ससुराल में रहने के बाद ससुराल वाले उसका उत्पीड़न करने लगे। बीते 25 अगस्त को उसका पति उसे वाराणसी ले जाकर मायके छोड़ दिया। महिला चिकित्सक के परिजनों ने ससुराल वालों के यहां जाकर बार-बार अनुरोध किया लेकिन ससुराल के लोग उसे ले जाने पर राजी नहीं हुए। मजबूरन बुधवार को महिला चिकित्सक अपने पिता के साथ ससुराल धमक पड़ी लेकिन ससुराल के लोगों ने उसे घर के अंदर दाखिल नही होने दिया और चैनल गेट पर ताला जड़ दिया।
चैनल बंद कर देने के बाद चिकित्सक बहु दो घंटे तक चौखट पर बैठी रही किंतु ससुराल वाले को दया नहीं आई। विवाहिता के ससुराल की चौखट पर बैठने की सूचना पर पहुंची पुलिस मामला सुलझाने का प्रयास किया लेकिन कोई हल न निकलने पर दोनों पक्षों को थाने ले आई। जहां काफी देर तक दोनों पक्षों में समझौता करने की कोशिश की गई लेकिन सायं काल दोनों पक्षों की राय से इस बात पर मामला टला कि एक महीने में आपस में बात कर मामला सुलझा लिया जाएगा। मामला हाई प्रोफाइल मामला होने के नाते पूरे दिन नगर में यह मामला चर्चा का विषय बना रहा।
Published on:
22 Feb 2018 02:39 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
