
रिपोर्ट:-महेश जायसवाल
भदोही. स्पाइडर मैन की तरह एक युवक अचानक 160 फीट ऊंचे टावर पर चढ़ गया और खतरनाक ढंग से इधर से उधर कूदने लगा। लोगों ने युवक का देखा तो हड़कंप मच गया। सभी को लगा कि कभी भी युवक गिर सकता था। इसी बीच किसी ने पुलिस को इस बात की सूचना दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह समझा कर युवक को नीचे उतारा। बाद में पता चला कि युवक मानसिक रुप से अस्वस्थ्य है।
यह भी पढ़े:-इन पांच कारणों से यूपी में दरक रही सीएम योगी की जमीन, कठिन हो गया अखिलेश व मायावती के तूफान को रोकना
गोपीगंज कोतवाली के लालनगर गांव में 160 फीट ऊंचा मोबाइल टावर लगा हुआ है। इसी टावर पर शमीम नामक युवक स्पाइर मैन की तरह चढ़ गया। टावर पर चढऩे के बाद युवक इधर से उधर जाने लगा। जिस खतरनाक ढंग से युवक चल रहा था उससे सभी को लगा कि वह नीचे गिर सकता है। लोगों ने तुरंत ही मामले की जानकारी स्थानीय पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर युवक को समझाने का प्रयास किया, लेकिन मानसिक रुप से अस्वस्थ्य युवक कहां मानने वाला था। इसी बीच मौके पर दमकल विभाग के वाहन भी पहुंच गये। स्थानीय लोग भी शमीम को समझाने लगा। शमीम को लोगों की बात पसंद आयी और दो बार वह 70 फीट तक नीचे उतर आया। इसके बाद फिर से शमीम के सिर पर धुन सवार हुई और वह टावर पर पहुंच गया। टावर के नीचे सैकड़ो लोग जमा हो गये। स्थानीय लोगों ने फिर से शमीम को समझने का प्रयास किया। लोगों की मेहनत रंग लायी और वह 100 फीट नीचे तक उतर आया। इसके बाद ग्रामीणों ने उसे बातों पर फंसाये रखा। पुलिस के जवान भी टावर पर चढ़े और बातों में उलझे शमीम को पकड़ लिया। इसके बाद पुलिस ने शमीम को रास्सी से बांध कर नीचे उतारा। लगभग तीन घंटे तक चले इस ड्रामा के बाद पुलिस ने युवक को हिरासत में ले लिया है। स्थानीय लोग युवक के मानसिक रुप से अस्वस्थ्य होने की बात कह रहे हैं तो पुलिस का कहना है कि युवक की मेडिकल जांच करायी जायेगी। इसके बाद ही मानसिक स्थिति की सही जानकारी होगी। हालांकि पुलिस ने यह भी स्वीकार किया है कि टावर पर चढ़े युवक ने नीचे उतरने को लेकर किसी तरह की डिमांड नहीं की थी।
यह भी पढ़े:-उपचुनाव में बीजेपी को मिली करारी हार पर ऋचा सिंह का बड़ा बयान, भगवा खेमे में मचा हड़कंप