1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

यूपी के कौशांबी में किसान की ईंट से कूचकर हत्या

कोखराज थाना क्षेत्र का मामला
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कौशाम्बी

•

image

Akhilesh Kumar Tripathi

•

Updated: 19 Jun 2019, 4:39 PM IST

Farmer Murder

किसान की हत्या

कौशांबी. यूपी में अपराध व अपराधियों पर पुलिस लगाम नहीं लगा पा रही है। ताजा मामला कोखराज थाना क्षेत्र का है। कोखराज थाना के नजदीक कोखराज गांव में नलकूप के अंदर सो रहे एक बुजुर्ग किसान को ईट से सिर में प्रहार कर मौत के घाट उतार दिया गया। घटना की जानकारी परिजनों ने पुलिस को दिया। मौके पर स्थानीय थाना पुलिस के साथ एसपी ने फिंगरप्रिंट्स टीम के साथ मुआयना किया।

यह भी पढ़ें:

यूपी में छात्र नेता का नाम पूछकर दिनदहाड़े मारी गोली, सीसीटीवी में कैद हुआ वीडियो

मिली जानकारी के अनुसार कोखराज गांव में रहने वाला सत्तर वर्षीय भुल्लू अपने नलकूप पर सो रहा था। आधी रात के बाद अज्ञात लोगों ने ईट से सिर में चोट पहुंचाकर उसे मौत के घाट उतार दिया। सुबह परिजन नलकूप पहुंचे तो बुजुर्ग की हत्या का पता चला। हत्यारों ने बुजुर्ग किसान के सिर पर ईंट से प्रहार कर मारा गया है। बुजुर्ग की चारपाई पर दो ईंट रखे हुए मिले। परिजनों की सूचना पर पुलिस घटना स्थल पर पहुंची।

यह भी पढ़ें:

UP में सरकारी हैंडपंप से पानी भरने पर दलित महिला को निर्वस्त्र कर बेरहमी से पीटा, बेटे के साथ भी मारपीट

पुलिस अधीक्षक प्रदीप गुप्ता फिंगरप्रिंट टीम के साथ घटनास्थल पहुंचे और निरीक्षण किया। परिजनों से पूछताछ के बाद भी हत्या का कारण पता नहीं चल सका। आशंका जताया जा रहा है कि रात्रि में किसी को आपत्तिजनक अवस्था मे देख लिया होगा, जिसके चलते उसकी हत्या की गई होगी। गांव में चर्चा है कि बुजुर्ग किसान के नलकूप की तरफ आये दिन आपत्तिजनक अवस्था में लोग पकड़े जाते रहे हैं। मामले में एसपी का कहना है कि बुजुर्ग की हत्या की गई है। कारणों का पता लगाया जा रहा है, जल्द ही हत्यारों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

BY- SHIV NANDAN SAHU