24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कांग्रेस ने फिर खेला जाटव कार्ड, अभिजीत कुमार होंगे कांग्रेस प्रत्याशी

कांग्रेस ने गुरुवार रात राजस्थान के उन्नीस प्रत्याशियों की घोषणा कर दी। सूची में भरतपुर लोकसभा सीट पर कांग्रेस ने अभिजीत कुमार जाटव को प्रत्याशी बनाया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भरतपुर

•

image

Rohit Sharma

•

Updated: 29 Mar 2019, 12:24 AM IST

bharatpur

abhijit kumar

भरतपुर. कांग्रेस ने गुरुवार रात राजस्थान के उन्नीस प्रत्याशियों की घोषणा कर दी। सूची में भरतपुर लोकसभा सीट पर कांग्रेस ने अभिजीत कुमार जाटव को प्रत्याशी बनाया है। वह भारतीय राजस्व सेवा के पूर्व अधिकारी हैं। कांग्रेस की टिकट की घोषणा होने पर अब लोगों को भाजपा की टिकट का इतंजार है। कांग्रेस प्रत्याशी ने पत्रिका से दिल्ली से बात करते कहा कि उनका केवल एक ही मकसद है भरतपुर का विकास। कुमार ने कहा कि कांग्रेस जो कहती है वो करती, इसी का नाम कांग्रेस है। उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि उनकी पार्टी कोई जुमलेबाजों की तरह बात नहीं करती है। केन्द्र में कांग्रेस की सरकार बनती है तो प्रत्येक निर्धन को न्यूनतम रोजगार गारंटी योजना के तहत 12 हजार रुपए प्रति माह मिलेंगे। ये कांग्रेस का वादा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की इस न्यूनतम रोजगार गारंटी योजना को आरबीआई के पूर्व गर्वनर रघुराम राजन भी सही बता चुके हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी देश के लोगों को भाजपा की तरह बैंक खातों में 15 लाख रुपए आएंगे इस तरह का कोई मुंगेरीलाल का सपना नहीं दिखाती है। कुमार ने कहा कि वह शुक्रवार को भरतपुर पहुंचेंगे और उसके बाद पर्चा दाखिल किस तारीख को दाखिल करें, इस पर पार्टी पदाधिकारियों के साथ चर्चा कर निर्णय लिया जाएगा।

अभिजीत कुमार पूर्व आयकर आयुक्त रह चुके हैं। वह बयाना तहसील के सैदपुरा के हीरापुर के निवासी हैं। उन्होंने वर्ष 2012 में नौकरी से बीआरएस ले लिया था, उसके बाद से सामाजिक कार्यों में जुट गए थे। उन्होंने अहमदाबाद आईआईटी से पढ़ाई की है। उनके दो पुत्र हैं। कांग्रेस की टिकट घोषणा के बाद लोगों को भाजपा की टिकट का इतंजार है। कांग्रेस के जाटव कार्ड खेलने पर अब भाजपा की ओर से कोली कार्ड खेलने की संभावना जताई जा रही है। वर्तमान में इस सीट पर भाजपा के बहादुर सिंह कोली का कब्जा है। भाजपा की टिकट की दौड़ में अंतिम दौड़ में दो-तीन दावेदार बताए जा रहे हैं। इसमें एक पूर्व सांसद की पुत्रवधू भी मजबूत दावेदार बताई जा रही है। अभिजीत कुमार की टिकट के साथ ही अब पार्टी और प्रत्याशी को बगावती सुरों को थामना पहली प्राथमिकता होगी। जो लोग टिकट की दौड़ में थे, उन्हें पार्टी कैसे मनाती है, ये देखने वाली बात होगी।