28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ऋतिक रोशन के साथ एक्टिंग, “फाइटर” फिल्म से राजस्थान का नाम रौशन कर दिखाया निशांत ने

Fighter Movie : 25 जनवरी को फिल्म फाइटर रिलीज हो चुकी है। राजस्थान के भरतपुर निवासी निशांत ने इस मूवी में ऋतिक रोशन जैसे दिग्गज सितारों संग एक्टिंग कर अपने राजस्थान का नाम रौशन कर दिखाया। फिल्म "फाइटर" में निशांत का रोल एक पायलट का है, जिसमें उनका नाम मनोज भारद्वाज उर्फ बरडी है।    
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भरतपुर

•

image

Ashish sharma

•

Updated: 30 Jan 2024, 4:27 PM IST

nishant_with_hrithik_raushan_fighter_movie.jpg

फाइटर मूवी

Fighter Movie : 25 जनवरी को फिल्म फाइटर रिलीज हो चुकी है। राजस्थान के भरतपुर निवासी निशांत ने फाइटर मूवी में ऋतिक रोशन जैसे दिग्गज सितारों संग एक्टिंग कर अपने राजस्थान का नाम रौशन कर दिखाया है। फिल्म "फाइटर" में निशांत का रोल एक पायलट का है, जिसमें उनका नाम मनोज भारद्वाज उर्फ बरडी है। करीब एक दशक पहले आईआईटी बॉम्बे में सलेक्शन हुआ तो सितारे आसमां पर नजर आए। इंजीनियरिंग पूरी हुई और नौकरी भी मिल गई, लेकिन ऐसा लगा कि कुछ मन का अधूरा रह गया। ख्वाहिश यह थी कि सुखी जीवन जीने के लिए पैशन को फॉलो किया जाए।

इंजीनियरिंग की आखिरी साल में एक्टिंग का चस्का परवान चढ़ गया। इसके बाद ऑडिशन दिया तो चयन हो गया। खास बात यह है कि कुंडली ने भी इंजीनियरिंग नहीं एक्टिंग की सलाह दी। यही वजह है कि मैंने ऋतिक रोशन, अनिल कपूर और दीपिका पादुकोण के साथ फिल्म फाइटर में रोल किया। यह कहना है कि शहर के कृष्णा नगर निवासी निशांत खंडूजा का।


25 जनवरी को रिलीज हुई है "फाइटर"


अब मुझे ऋतिक रोशन एवं अनिल कपूर जैसे दिग्गज कलाकार के साथ काम करने का मौका मिला। फिल्म "फाइटर" 25 जनवरी को रिलीज हुई है। निशांत ने बताया कि मेरी दो वेब सीरिज भी आ रही हैं। इनमें एक शाहरुख खान के बेटे आर्यन के साथ है। इसके अलावा निशांत एक अन्य प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं। फिल्म "फाइटर" में निशांत का रोल एक पायलट का है, जिसमें उनका नाम मनोज भारद्वाज उर्फ बरडी है।

परिवार वालों की इच्छा थी, बेटा नौकरी करे


निशांत की मां कोर्ट में नौकरी करती थीं, जो अब सेवानिवृति हो चुकी हैं। पिता भी नौकरी के बाद सेवानिवृत हैं। निशांत खंडूजा बताते हैं कि परिवार वालों की इच्छा थी कि बेटा अच्छी नौकरी करे, लेकिन मेरा मन एक्टिंग में रम रहा था। इसकी वजह यह थी कि इंजीनियरिंग के दौरान मेरी मुलाकात फिल्म क्षेत्र से जुड़े वरुण मूंगा से हुई। उन्होंने मुझे देखते ही कहा था कि ‘तुम अच्छे दिखते हो, बॉम्बे में हो तो ट्राई करो’। इसके बाद मैंने एक्टिंग क्लास ज्वाइन की तो यहां मुझे मेरे मन का लगा।


कुंडली के साथ किस्मत ने भी दिया साथ

लोगों को मेरी एक्टिंग पसंद आई। इस बीच संपर्क में आए एक पंडित से कुंडली दिखाई तो उसमें भी भविष्य इंजीनियरिंग में नहीं बताकर एक्टिंग में बताया। इसके बाद मैंने एक्टिंग को करियर के रूप में चुना। पहला ब्रेक पति, पत्नी और वो फिल्म में कैमियो के रूप में मिला। इसके बाद मैं लगातार ऑडिशन देता रहा।

यह भी पढ़ें :राजस्थान के इस ऐतहासिक किले से दिखता है पूरा पाकिस्तान? जानें सच्चाई

बड़ी खबरें

View All

भरतपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग