24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

BHARATPUR NEWS: उच्चैन, वैर, पहाड़ी नवीन महाविद्यालयों में प्रवेश आज से

भरतपुर. Admission to the colleges of Uchchain, Vair, Pahari from today राज्य सरकार की ओर से इस वर्ष खोले गए उच्चैन, वैर व पहाड़ी के नवीन राजकीय महाविद्यालयों में शुक्रवार से प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भरतपुर

•

image

Shyamveer Singh

•

Updated: 30 Aug 2019, 5:00 AM IST

भरतपुर. Admission to the colleges of Uchchain, Vair, Pahari from today राज्य सरकार की ओर से इस वर्ष खोले गए उच्चैन, वैर व पहाड़ी के नवीन राजकीय महाविद्यालयों में शुक्रवार से प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। आयुक्तालय उच्च शिक्षा के निर्देशानुसार विद्यार्थी 30 अगस्त से 9 सितम्बर 2019 तक बीए प्रथम वर्ष के ऑफलाइन प्रवेश आवेदन उक्त महाविद्यालयों में जमा करा सकते हैं। साथ ही तीनों महाविद्यालयों में विषय भी निर्धारित कर दिए गए हैं। वहीं प्रवेश प्रक्रिया को देखते हुए नोडल कॉलेज आरडी गल्र्स कॉलेज प्रशासन की ओर से उच्चैन महाविद्यालय में चार स्टाफ, नोडल कॉलेज एमएसजे कॉलेज की ओर से पहाड़ी के महाविद्यालय में एक स्टाफ लगा दिया गया है। लेकिन प्रवेश कार्यक्रम जारी होने के बावजूद अभी तक वैर के राजकीय महाविद्यालय में स्टाफ नहीं लगाया गया है। हालांकि एमएसजे कॉलेज प्राचार्य डॉ. विवेक शर्मा का कहना है कि शुक्रवार को सुबह वैर महाविद्यालय के लिए स्टाफ नियुक्त कर दिया जाएगा।

160-160 सीटों पर प्रवेश, विषय निर्धारित

जानकारी के अनुसार तीनों महाविद्यालयों में बीए प्रथम वर्ष में 160-160 सीटों पर प्रवेश दिया जाएगा। साथ ही तीनों महाविद्यालयों में विषय भी निर्धारित कर दिए गए हैं। जानकारी के अनुसार उच्चैन महाविद्यालय में हिन्दी साहित्य, राजनीति विज्ञान, भूगोल, अंग्रेजी साहित्य, लोक प्रशासन, इतिहास, दर्शनशास्त्र विषय निर्धारित किए गए हैं। इसी प्रकार पहाड़ी के राजकीय महाविद्यालय में उर्दू, इतिहास, भूगोल, राजनीति विज्ञान, समाजशास्त्र और वैर के राजकीय महाविद्यालय में इतिहास, भूगोल, राजनीति विज्ञान, लोक प्रशासन, अर्थशास्त्र विषय निर्धारित किए गए हैं।

कार्यालय समय में जमा करा सकेंगे आवेदन
उक्त तीनों महाविद्यालयों में प्रवेश के इच्छुक विद्यार्थी www.hte.rajasthan.gov.in/ugadmission.php वेबसाइट पर डाउनलोड में उपलब्ध CAF पर क्लिक करने पर फार्म दिखाई देगा, जिसे डाउनलोड कर भरकर महाविद्यालय में कार्यालय समय में जमा कराया जा सकता है। प्रवेश शुल्क छात्रों के लिए 1364 रुपए और छात्राओं के लिए 1240 रुपए निर्धारित किया गया है। आवेदनों की जांच व अंतिम प्रवेश सूची/प्रतीक्षा सूची का प्रकाशन 11 सितम्बर को, मूल दस्तावेजों की जांच व फीस जमा कराने की अंतिम तिथि 17 सितम्बर व अंतिम प्रवेश सूची का प्रकाशन व शिक्षण कार्य 18 सितम्बर से शुरू होगा।