
पार्टी के बाद बांध में नहाने गए युवक की डूबने से मौत
भरतपुर. बयाना थाना क्षेत्र के बंध बारैठा बांध में दोस्तों के साथ शराब पार्टी कर नहा रहे 25 वर्षीय युवक की डूबने से रविवार को मौत हो गई। सूचना पर गढ़ीबाजना पुलिस मौके पर पहुंची और जानकारी ली। लोगों की मदद से पुलिस ने शव को बांध से बाहर निकलवा कर अस्तपाल की मोर्चरी में भिजवाया। मृतक रूदावल थाना इलाके के गांव भवनपुरा निवासी अनिल पुत्र भूरा हरिजन के रूप में पहुंचान हुई। जिस पर परिजनों को सूचना दी। मौके पर पहुंचे परिजनों ने पहले शव का पोस्टमार्टम कराने से इंनकार कर दिया। पुलिस की समझाइश के बाद शव का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंपा दिया। घटना को लेकर मृतक के चाचा रजुआ पुत्र प्रभु ने मर्ग रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने बताया कि 25 वर्षीय मृतक अनिल अपने माता-पिता के साथ दिल्ली में रहकर मजदूरी करता था। शनिवार को गांव भवनपुरा अपने बाबा से मिलने आया था। रविवार को गांव के ही दोस्त चन्द्रभान लोधा व राजकुमार लोधा के साथ बाइक पर सवार होकर बंध बारैठा बांध पर पिकनिक मनाने आए थे। पुलिस ने बताया कि दोपहर 2 बजे तक तीनों दोस्तों ने शराब पार्टी की है और उसके बाद बांध के नाले की ओर नहाने गए हुए थे। वहां अनिल की डूबने से मौत हो गई।
हथियार व 4 जिंदा कारतूस के साथ पकड़ा
वैर. थाना पुलिस ने एक व्यक्ति को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। इसके अलावा पुलिस ने चार जनों को शांतिभंग व शराब पीकर उत्पात मचाने के आरोप में गिरफ्तार किया। थाना प्रभारी सुमेर सिंह ने बताया कि सूचना मिली कि अजरोदा से सुहास गांव की ओर एक युवक अवैध हथियार लेकर घूम रहा है। जिस पर मय जाब्ते के मौके पर पहुंचे। जहां बच्चन सिंह पुत्र हरचंद भील निवासी अजरोदा आता हुआ मिला। तलाशी लेने पर उसके पास से एक 315 बोर का कट्टा व जेब में चार जिंदा कारतूस मिले। जिस पर उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ पूर्व में भी थाने में 2 मारपीट के मामले तथा बयाना थाने में एक आम्र्स एक्ट का भी मामला दर्ज है।
Updated on:
4 Jul 2021, 10:02 PM IST
Published on:
4 Jul 2021, 10:02 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.