मैरिज होम संचालन के लिए वर्ष 2010 में गजट अधिसूचना जारी की गई थी। इस सूचना में विवाह स्थल पंजीयन शुल्क 20 हजार रुपए निर्धारित किया गया था जो प्रत्येक मैरिज होम को वार्षिक रूप से नगर निगम को जमा कराना था। इसके अलावा विवाह स्थल उपयोग की अनुमति शुल्क 20 रुपए प्रति वर्गगज निर्धारित की गई थी। वर्ष 2014 में भी उप विधियां बनाई गईं, लेकिन वे गजट में अधिसूचित नहीं होने के कारण प्रभाव में नहीं आ सकीं।