7 सितंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Bharatpur : बंदर के कूदने से भरभराकर गिरी दीवार, 7 महिलाएं दबीं, एक की मौत, अस्पताल पहुंचे सीएम भजनलाल

Bharatpur : भरतपुर के सेवर कस्बे में अचानक दीवार भरभराकर गिरने से सात महिलाएं मलबे में दब गईं। जिसमें एक की इलाज के दौरान मृत्यु हो गई। सूचना पर सीएम भजनलाल भी आरबीएम अस्पताल पहुंचे और घायलों की कुशलक्षेम पूछकर बेहतर उपचार के निर्देश दिए।
2 min read
Google source verification
bharatpur sever 7 women buried under wall collapse 1 dead cm reach hospital

Bharatpur : सेवर कस्बे में दीवार गिरने से घायल महिलाओं को देखने अस्पताल पहुंचे सीएम भजनलाल। फोटो पत्रिका

Bharatpur : भरतपुर के सेवर कस्बे में बाजार जाने के लिए घरों से निकलीं महिलाएं कुछ कदम ही चली थीं कि अचानक मौत का मलबा उनके ऊपर आ गिरा। घटना सेवर कस्बे के सिकलीगर मोहल्ले की है जहां सोमवार को मकान की छत के ऊपर बनी दीवार अचानक भरभराकर गिर गई। दीवार के नीचे से गुजर रहीं सात महिलाएं मलबे में दब गईं। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। आसपास के लोग दौड़कर पहुंचे और किसी तरह मलबा हटाकर महिलाओं को बाहर निकाला। सभी को पहले सेवर अस्पताल ले जाया गया, जहां से आरबीएम अस्पताल रेफर किया गया। यहां डॉक्टरों ने 80 वर्षीय प्रेमवती पत्नी रोशन को मृत घोषित कर दिया। आरबीएम अस्पताल में घायल महिलाओं का उपचार चल रहा है।

प्रशासन के अनुसार हादसे की प्रारंभिक वजह बंदर का छत पर कूदना बताया जा रहा है। कलेक्टर कमर चौधरी ने बताया कि बंदर के कूदने से छत के ऊपर बनी दीवार गिर गई। हादसे में एक महिला की मौत हुई है। घटना की सूचना पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा भी आरबीएम अस्पताल भरतपुर पहुंचे और घायलों की कुशलक्षेम पूछ बेहतर उपचार के निर्देश दिए।

सामान लेने निकली थीं, भरभराकर कर गिरी दीवार

स्थानीय निवासी संजय डांगी ने बताया कि सिकलीगर मोहल्ले से महिलाएं सामान लेने बाजार की ओर जा रही थीं तभी अचानक मकान की दीवार भरभराकर उनके ऊपर गिर गई। किसी को संभलने तक का मौका नहीं मिला। देखते ही देखते महिलाएं मलबे के नीचे दब गईं। हादसे के बाद मोहल्ले के लोग मदद के लिए दौड़े। किसी के पास जेसीबी का इंतजार करने का समय नहीं था।

लोगों ने तत्काल अपने हाथों से मलबा हटाना शुरू किया और एक-एक कर महिलाओं को बाहर निकाला। इसके बाद सभी को सेवर अस्पताल पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें आरबीएम अस्पताल भेज दिया गया। घटना में मीरा (55 वर्ष) पत्नी हरदयाल, नंदनी (18 वर्ष) पुत्री हरदयाल, सुनीता (45 वर्ष) पत्नी नेमी, वीरमति (50 वर्ष) पत्नी ओमी और रामढकेली (60 वर्ष) पत्नी रमेश सहित सात महिलाएं शामिल हैं। प्रेमवती की उपचार के दौरान मौत हो गई।

अस्पताल पहुंचे मुख्यमंत्री भजनलाल, घायलों का जाना हाल

हादसे की सूचना मिलते ही प्रशासन और पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंचे। घायलों को बेहतर उपचार के लिए आरबीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा भी घायलों से मिलने अस्पताल पहुंचे। उन्होंने चिकित्सकों से घायलों की स्थिति की जानकारी ली और उपचार व्यवस्था का जायजा लिया।

बड़ी खबरें

View All

भरतपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग