मृतक ट्रक मिस्त्री की पहचान रारह ताखा गांव निवासी परषोत्तम (59 वर्ष) पुत्र राम सिंह के रूप में हुई है। लंबे समय से ट्रांसपोर्ट नगर में काम कर रहा था। मृतक के चार बच्चे हैं, जिनकी शादी हो चुकी है। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ट्रोला सेवर थाना क्षेत्र स्थित घना जाटोली निवासी मुकेश ठाकुर का है, जिसमें मक्का भरी हुई थी।