23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

होटल में सामूहिक धर्म परिवर्तन के प्रयास बाद दो गुटों की झड़प से गरमाया माहौल, भगदड़ के बाद अलर्ट मोड पर आया पुलिस और प्रशासन

भरतपुर शहर के राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित एक होटल में रविवार को बड़ी संख्या में लोगों का सामूहिक रूप से धर्म परिवर्तन कराने के प्रयास का मामला सामने आया है। हिन्दूवादी संगठनों को इसकी भनक लगी तो वे यहां पहुंच गए।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भरतपुर

•

image

Akshita Deora

•

Updated: 12 Feb 2024, 11:07 AM IST

dharm_parivartan.jpg

भरतपुर शहर के राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित एक होटल में रविवार को बड़ी संख्या में लोगों का सामूहिक रूप से धर्म परिवर्तन कराने के प्रयास का मामला सामने आया है। हिन्दूवादी संगठनों को इसकी भनक लगी तो वे यहां पहुंच गए। इस दौरान दोनों गुटों के बीच तीखी झड़प हुई। सूचना पर पुलिस व प्रशासन के आला अधिकारी मौके पर पहंच गए। इस दौरान वहां से अधिकांश लोग भाग गए। कुछ लोगों को मौके से पुलिस ने हिरासत में भी लिया है। इस संबंध में हिन्दूवादी संगठन के कार्यकर्ताओं ने थाना अटलबंध में मामला दर्ज कराया है। होटल में एक समुदाय विशेष के लोगों की ओर से रविवार को दोपहर प्रार्थना सभा कराई जा रही थी। इसमें समुदाय विशेष से जुड़े कुछ लोगों के अलावा करीब 400 महिला-पुरुष एवं बच्चे मौजूद थे। यहां धर्मांतरण होने की जानकारी मिलने पर हिन्दूवादी संगठनों के लोग पहुंच गए।

यहां पहुंचे भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज भारद्वाज, विश्व हिन्दू परिषद के जिलाध्यक्ष लाखन पहलवान, आरएसएस के विभाग कार्यवाह मेघश्याम, अधिवक्ता उत्तम शर्मा, लेफ्टिनेंट डॉ. हरवीर सिंह समेत अन्य पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि एक समुदाय विशेष के लोग गरीब वर्ग के लोगों को प्रलोभन देकर उनका धर्म परिवर्तन करा रहे थे।
यह भी पढ़ें : राजस्थान के लिए बड़ा अवसर, इजराइली कंपनी ने दिया 66 हजार करोड़ का निवेश प्रस्ताव

धर्मांतरण की सूचना पर मौके पर जाकर कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया और उनसे पूछताछ की जा रही है। दोषी पाए जाते हैं तो निश्चित उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। जब तक पूछताछ में कुछ स्पष्ट निकलकर नहीं आ जाता तब तक कुछ भी कह पाना मुश्किल है।
- नगेंद्र कुमार, सीओ सिटी भरतपुर
यह भी पढ़ें : राजस्थान में इस खनिज के मिले अपार भंडार, उद्योगों के साथ सरकार के भी होंगे वारे-न्यारे


लगाया आरोप...खाते में 40-50 हजार रुपए डालने का दे रहे थे प्रलोभन
हिंदूवादी संगठनों का कहना था कि वे लोग यहां कुछ गरीब तबके के लोगों को अपने धर्म संबंधी पाठ पढ़ा रहे थे। वह प्रार्थना सभा में दावा कर रहे थे कि उनके प्रभु सभी प्रकार की परेशानियों से इंसान को मुक्ति दिला सकते हैं। आरोप है कि वे उन्हें हिन्दू देवी-देवताओं को काल्पनिक बताकर उनके प्रति हीन भावना पैदा कर रहे थे। आरोप है कि धर्म परिवर्तन करने पर प्रत्येक व्यक्ति के खाते में 40 से 50 हजार रुपए डालने के लिए प्रलोभन दिया जा रहा था। उन्हें अपने धर्म संबंधी पुस्तकें भी दी गई थीं। साथ ही बैग सहित अन्य सामान उपलब्ध कराया था। यहां पहुंचे लोगों के भोजन की व्यवस्था करने के साथ, उन्हें कोई पवित्र जल भी पिलाया जा रहा था। धर्म परिवर्तन कर लेने के बाद लोगों को काम-धंधे के लिए 5 लाख रुपए का लोन देने का आश्वासन भी दिया जा रहा था। आरोप है कि यहां लेपटॉप और प्रोजेक्टर के माध्यम से एक धर्म संबंधी फिल्म दिखाकर धर्म परिवर्तन से मिलने वाले लाभों के बारे में बताया जा रहा था।