28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

टॉवर पर चढक़र दी सुसाइड की धमकी…मचा हडक़ंप!

- तीन थानों की पुलिस पहुंची, 6 फरवरी को फायरिंग का मामला
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भरतपुर

•

image

Meghshyam Parashar

•

Updated: 24 Mar 2025, 8:13 PM IST

माह में दूसरी बार टॉवर से मांगी गिरफ्तारी

हत्या के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर के एक व्यक्ति एक माह में ही दूसरी बार मोबाइल टावर पर चढ़ गया। तहसीलदार, तीन थानों की पुलिस के साथ सिविल डिफेंस की टीम मौके पर पहुंची। हालांकि रात तक अधिकारियों की समझाइश के बाद भी यह व्यक्ति टॉवर से नीचे नहीं उतरा। टावर पर चढ़े व्यक्ति का आरोप है कि आरोपियों की फसल को भी पुलिस खड़े होकर कटवा रही है, जबकि डीग जिले अधिकारियों ने आश्वासन दिया था कि आरोपियों की गिरफ्तारी करने के साथ उनकी फसल नहीं कटेगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। इस बात से नाराज व्यक्ति कोतवाली थाना क्षेत्र में स्थित मोबाइल टॉवर पर चढ़ गया। इससे पहले भी यह व्यक्ति एक मार्च को डीग जिले के टॉवर पर चढ़ गया था। कोतवाली थाना प्रभारी विनोद मीणा ने बताया कि डीग जिले खोहरी में पुरानी रंजिश लेकर दो पक्षों में विवाद हुआ था। इसमें एक पक्ष के तीन व्यक्ति जेल गए थे। जेल से जमानत के बाद वह अपने घर आ रहे थे। इस दौरान दूसरे पक्ष के लोगों ने 6 फरवरी को फायरिंग कर दी, जिसमें वह बाल-बाल बच गए। इसके बाद फायरिंग करने वालों ने घर जाकर फायरिंग कर दी, जिसमें तीन लोग घायल हुए थे। इसमें उपचार के दौरान एक जने की मौत हो गई थी, जबकि दो का उपचार जारी है। पीडि़त पक्ष की ओर से 17 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया था, जिसमें 6 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। बाकी लोगों की गिरफ्तारी नहीं होने से 1 मार्च को हरीचन्द नाम का व्यक्ति पुलिस अधीक्षक कार्यालय के पास मोबाइल टावर पर चढ़ गया था। तब अधिकारियों की समझाइश पर वह नीचे उतरा। उसे पुलिस ने आश्वस्त किया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के साथ आरोपियों की जो फसल खेतों में खड़ी है, उसकी कटाई नहीं की जाएगी। इस आश्वासन पर कार्रवाई नहीं की गई तो पीडि़त पक्ष का हरीश चन्द पुत्र बिरजी खोहरी शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित मुखर्जी नगर के बीएसएनएल के मोबाइल टॉवर पर दोपहर 12 बजे चढ़ गया। आसपास फ्लैट में रहने वाले लोगों ने उसे टॉवर पर चढ़ते देखा तो पुलिस को सूचना दी। इसके बाद कोतवाली थाने के साथ क्यूआरटी व अन्य पुलिस मौके पर पहुंची। तहसीलदार के अलावा थाना प्रभारी कोतवाली विनोद मीणा, मथुरा गेट थाना प्रभारी मदनलाल मीणा, अटल बंद थाना प्रभारी हेमेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे। पुलिस की ओर से टॉवर के आसपास जाल बांधा गया है।

नीचे उतरने से कर दिया मना

अधिकारियों की ओर से टॉवर पर चढ़े व्यक्ति को नीचे उतारने के काफी जतन किए गए। इस दौरान उसके मोबाइल पर भी बात की और आश्वासन भी दिया, लेकिन उसने नीचे उतरने से साफ मना कर दिया। व्यक्ति का कहना था कि आरोपियों की गिरफ्तारी की जाए और फसल काटने से रोका जाए। इसके बाद ही मैं नीचे आऊंगा।

....

बड़ी खबरें

View All

भरतपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग