12 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सोशल मीडिया पर टिप्पणी, दो पक्षों में फायरिंग, एक दर्जन घायल

कामां थाना क्षेत्र के गांव लाडलाका में सोमवार देर शाम को सोशल मीडिया पर महिला की पोस्ट पर टीका टिप्पणी करने पर दो पक्षोंं में फायरिंग व पथराव हो गया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भरतपुर

•

image

Rohit Sharma

•

Updated: 28 Sep 2021, 12:03 AM IST

सोशल मीडिया पर टिप्पणी, दो पक्षों में फायरिंग, एक दर्जन घायल

सोशल मीडिया पर टिप्पणी, दो पक्षों में फायरिंग, एक दर्जन घायल

भरतपुर. कामां थाना क्षेत्र के गांव लाडलाका में सोमवार देर शाम को सोशल मीडिया पर महिला की पोस्ट पर टीका टिप्पणी करने पर दो पक्षोंं में फायरिंग व पथराव हो गया। जिसमें दोनो पक्षों के एक दर्जन महिला-पुरुष घायल हो गए। जिन्हें कामां के राजकीय अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां नौ जनों को गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल रैफर कर यिा। वहीं, गांव में तनाव के चलते पुलिस जाब्ता तैनात किया है।
सीओ प्रदीप यादव ने बताया कि देर सांय को गांव लाडलाका में फेसबुक पर महिला की पोस्ट पर गलत कमेन्ट करने को लेकर कहासुनी के बाद ईशु पुत्र चांद सिंह मेव व ईसरा पुत्र इस्ताक मेव के पक्षों में फायरिंग व पथराव हो गया। जिसमें ईशु पुत्र चांद सिंह, सरीफन पत्नी ईशव, बातूनी पत्नी ईशु, हाकम पुत्र नसीरा, इंताज पुत्र ईशु, ईशव पुत्र चांद सिंह, वकील पुत्र ईशु मेव तथा दूसरे पक्ष ईसरा पुत्र इस्ताक, सरफू पुत्र हाकम, तारीफ पुत्र अय्यूब, मरीयम पत्नी हाकम व आयशा पत्नी तारिफ मेव गंभीर रूप से घायल हो गए। जिनको कामां के राजकीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से चिकित्सकों प्राथमिक उपचार के बाद ईशु, हाकम, इंताज, ईशव, वकील,सरफू, तारिफ, मरीयम, आयशा मेव को जिला अस्पताल रैफर किया है।


पड़ोसी पर किशोरी से बलात्कार करने का आरोप

भरतपुर. जिले के एक ग्रामीण थाने में पड़ोसी व्यक्ति पर नाबालिग के साथ बलात्कार करने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। छत के रास्ते से घर में घुसने का आरोप है। पुलिस ने प्रकरण की जांच शुरू करते हुए पीडि़ता का मेडिकल कराया है। घटना 23 सितम्बर की बताई जा रही है। पुलिस ने बताया कि मामले में पीडि़ता के परिजन ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। इसमें बताया कि करीब 15 वर्षीय नाबालिग पुत्री कमरे में अकेले सो रही थी। आरोप है कि रात के समय पास में रहने वाला युवक छत के रास्ते कमरे में घुस आया और बलात्कार किया। घटना के बाद आरोपी भाग निकला। परिजनों ने रविवार को मामले में पुलिस थाने पहुंच कर शिकायत दर्ज कराई। उधर, पुलिस अधिकारी ने बताया कि मामले में पोक्सो एक्ट में रिपोर्ट दर्ज कर ली। आरोपी शख्स की तलाश की जा रही है।