
शहर में चार एटीएम मशीनों में छेडख़ानी कर सैकड़ों ग्राहकों का डाटा चोरी कर नगदी निकालने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। इस घटना ने पुलिस व बैंक प्रशासन की नींद उड़ा दी है। अज्ञात गिरोह ने एटीएम मशीन से बैंक का कार्ड रीडर हटा कर अपना लगाकर डाटा चोरी करना सामने आ रहा है।
एटीएम मशीनों में हुई कारस्तानी की जानकारी सर्विस देने वाली कंपनी को चार दिन पहले चौथीएटीएम मशीन में छेडख़ानी की मिली शिकायत के बाद हुई। जिस पर कंपनी ने थाना मथुरा गेट में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। उधर, पुलिस ने एसबीआई बैंक सहायक महाप्रबंधक को पत्र लिखकर छेडख़ानी किए गए एटीएम मशीनों की फुटेज और ग्राहकों की जानकारी, सीसीटीवी फुटेज देने तथा संबंधित ग्राहकों के एटीएम कार्ड ब्लॉक करने के लिए लिखा है।
पुलिस ने बताया कि एटीएम मशीन की सर्विस देने का काम करने वाली कंंपनी एमफेसिस लि. के क्षेत्रीय प्रभारी जीतेन्द्र चौधरी ने गत 17 मई को रिपोर्ट दर्जकराई थी। इसमें बताया कि गत 7 मई को नीमदा गेट स्थित एसबीआई बैंक के एटीएम मशीन से किसी गिरोह ने छेड़छाड़ कर कार्ड रीडर चोरी कर लिया। यहां मशीन के कीपेड के ऊपर छेद करने का भी निशान मिला है। रिपोर्ट में तीन अन्य मशीनों से भी इसी तरह छेड़छाड़ कर कार्ड रीडर चोरी करने और किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की आशंका जताई है।
कार्ड रीडर में ले गए जानकारी
जांच में सामने आया कि अज्ञात गिरोह ने एटीएम मशीनों में छेडख़ानी कर असली कार्ड रीडर निकालकर स्वयं का कार्ड लगा दिया। यह कार्ड रीडर मशीन में उस स्थान पर लगाया, जहां चिप व छिपा हुआ कैमरा रहता है। इस दौरान मशीनों का जिन-जिन ग्राहकों ने उपयोग किया, उन सभी के कार्ड की रीडिंग, डिटेल व पिन न?बर का डाटा गिरोह के कार्ड रीडर एकत्र हो गया। गिरोह के लोग इस कार्ड रीडर को मौका पाकर बाद में निकाल ले गए। इस डाटा का उपयोग कर ग्राहकों के खातों से नकदी निकालने की आशंका है।
सर्विस कंपनी ने दिखाई सुस्ती
शहर में एटीएम से छेड़छाड़ की पहली घटना नीमदा गेट स्थित एसबीआई के एटीएम मशीन में 7 मई को सामने आई। उसके बाद गोवर्धन गेट स्थित मछली मोहल्ला के पास लगे एसबीआई के एटीएम में 13 और दूसरे दिन बीनारायण गेट के बाहर लगे इसी बैंक के एटीएम और 15 मई को यूनाईटेड बैंक के एटीएम मशीन में छेडख़ानी की वारदात सामने आने पर सर्विस देने वाली कंपनी चेती और 17 मई को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई।
खातों से निकाले 2.61 लाख रुपए
डाटा चुराने के बाद बैंक के पास ग्राहकों की खातों से नगदी निकालने की शिकायत आना शुरू हो गया है। गिरोह के सदस्य अभी तक तीन ग्राहकों के खातों से 2 लाख 61 हजार 232 रुपए निकाल चुके हैं।
इसमें गिरीश विहार कॉलोनी निवासी काजल फौजदार के खाते से 24 हजार 200 रुपए, तिलक नगर निवासी अरविन्द कुमार के 1.95 लाख रुपए व हाउसिंग बोर्ड जवाहर नगर निवासी रोहन गुप्ता के खाते से 42 हजार 32 रुपए निकाले जा चुके हैं। यह राशि 18 से 19 मई के दर?यान निकाली गई है। तीनों ही ग्राहक एसबीआई बैंक के हैं।
अन्य मशीनों से भी छेड़छाड़ की आशंका
पुलिस ने शहर में अन्य बैंकों के एटीएम मशीनों से भी छेडख़ानी की आशंका जताई है। इसमें एसबीआई का बस स्टैण्ड स्थित एटीएम तथा पीएनबी का जवाहर नगर चौराहा भगत सिंह स्कूल के पास लगे एटीएम शामिल है।
एटीएम कार्ड ब्लॉक कराने की सलाह
पुलिस ने 7 से 16 मई के बीच संबंधित एटीएम मशीनों का उपयोग करने वाले ग्राहकों से एटीएम कार्ड ब्लॉक करने की सलाह दी है। पुलिस ने बैंक प्रशासन से तुरंत सिस्टम में सुधार और विशेषज्ञों की मदद लेने की बात कही है। पुलिस ने मामले में लापरवाही बरतने वाले बैंक कर्मचारी व अधिकारी और एटीएम मशीनों का संधारण करने वाली क?पनी की लापरवाही व संलिप्तता की विभागीय स्तर पर जांच करने के निर्देश दिए हैं।
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
Published on:
22 May 2017, 11:58 AM IST
बड़ी खबरें
View Allरायपुर
छत्तीसगढ़




