नदिया मोहल्ले में हुई घटना के बाद बच्चे घर से निकलने में डर रहे हैं। इन घटनाओं के बाद से भरतपुर के लोग स्थानीय प्रशासन से खासे नाराज हैं। आवारा श्वानों की संख्या पर नियंत्रण के लिए सख्त कार्रवाई की मांग जोर पकड़ रही है। वहीं, इलाके में छोटे बच्चों के अभिभावक अपने बच्चों की सुरक्षा को लेकर बेहद चिंतित हैं।