
BHARATPUR NEWS : पिता ने गुस्से में आपा खोया और अपने ही जिगर के टुकड़े को कुएं में फेंक दिया, बालक की मौत
कामां(भरतपुर). Father thrown his son into wells , child death थाने क्षेत्र के गांव हजारी बास में शुक्रवार शाम को एक पिता को इतना गुस्सा आया कि अपने ही जिगर के टुकड़े को कुएं में फेंक दिया। गुस्से में आपा खोए व्यक्ति ने अपने 10 वर्षीय पुत्र के साथ पहले तो मारपीट की, फिर उसे पास के कुएं में फेंक दिया। इससे बालक की मौत हो गई। पुलिस ने बालक का शव कामां के राजकीय अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है।
थाना प्रभारी विनोद सांवरिया ने बताया कि गांव हजारीबास के ग्रामीणों ने सूचना दी कि गांव के जुहूरुदीन मेव ने अपने 10 वर्षीय पुत्र इरफान को गुस्से में आपा खोते हुए मारपीट कर घर के सामने कुएं में फेंक दिया, जिसकी कुएं में ही मौत हो गई। कामां थाना पुलिस ग्राम हजारीबाग पहुंची और बालक के शव को अपने कब्जे में लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की मोर्चरी में पोस्ट मार्टम के लिए रखवाया। वहीं इस घटना की पुलिस को तहरीर रिपोर्ट मृतक इरफान के चाचा शहाबुद्दीन ने दी है। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी जुहूरुदीन मेव की तलाश की जा रही है। ग्रामीणों ने बताया कि आरोपी गुस्सैल प्रवृत्ति का व्यक्ति है ।
Published on:
6 Sep 2019, 9:49 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.