भरतपुर. कोतवाली थाना अंतर्गत ट्रांसपोर्ट नगर से रविवार-सोमवार देर रात अज्ञात एक ट्रक को चोरी कर ले गए। मालिक ने सोमवार सुबह पुलिस को सूचना दी। वाहन में लगे जीपीएस ट्रक हरियाणा की तरफ ले जाता हुआ मालूम हुआ। जिस पर पुलिस टीम ने पीछा किया और हरियाणा में कई स्थानों पर तलाश की। ट्रक बाद में मंगलवार दोपहर नूंह मेवात जिले के थाना नगीना के गांव मरोडा में एक स्कूल इमारत के पीछे लावारिस खड़ा मिला। जिसे पुलिस ने बरामद कर उसे थाने ले आई।