24 सितंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पूंजीपतियों के फायदे के लिए सरकार ने बनाया कृषि कानून…

केंद्र सरकार ने किसानों के फायदे के लिए नही बल्कि पूंजीपतियों के फायदे के लिए कृषि कानून बनाए हैं। अध्यक्षता करते हुए क्षेत्रीय विधायक वाजिब अली ने कस्बा नगर में मंगलवार को आयोजित हुए किसान संवाद कार्यक्रम में बोलते हुए कहा की केंद्र सरकार निष्ठुर हो गई है।
2 min read
Google source verification
पूंजीपतियों के फायदे के लिए सरकार ने बनाया कृषि कानून...

पूंजीपतियों के फायदे के लिए सरकार ने बनाया कृषि कानून...

भरतपुर. केंद्र सरकार ने किसानों के फायदे के लिए नही बल्कि पूंजीपतियों के फायदे के लिए कृषि कानून बनाए हैं। अध्यक्षता करते हुए क्षेत्रीय विधायक वाजिब अली ने कस्बा नगर में मंगलवार को आयोजित हुए किसान संवाद कार्यक्रम में बोलते हुए कहा की केंद्र सरकार निष्ठुर हो गई है। पिछले 33 दिन से किसान अपनी मांगो को लेकर किसान आंदोलन कर रहे हैं। ठंड में किसानों की मौत हो रही है। लेकिन सरकार को किसानों की कोई चिंता नही है। किसानों का हमदर्द बताने बाली केंद्र सरकार आज किसानों से बात भी नही कर रही है। तानाशाही शासन करते हुए केंद्र सरकार ने पूंजीपतियों को फायदा पहुचाने के लिये कृषि कानून बना दिए। किसान को न्यूतम समर्थन मूल्य का कोई लेना देना नहीं है। केंद्र सरकार ने पिछले छह सालों में तानाशाही शासन किया है। गरीब और गरीब होता चला जा रहा है। विधायक ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि अब देश का किसान जाग गया है। अब वो पीछे हटने वाला नही है। इस दौरान मुख्य अतिथि राज्यमंत्री अर्जुन सिंह बामनिया, ब्लॉक अध्यक्ष चौधरी अख्तर हुसैन समेत अन्य मौजूद थे।


अवैध गांजा मामले में फरार आरोपी गिरफ्तार


भरतपुर कोतवाली थाना पुलिस ने अवैध गांजा तस्करी मामले में फरार आरोपी को गिरफ्तार है। थाना प्रभारी रामकिशन यादव ने बताया कि गत 28 दिसम्बर 2019 को मादक पदार्थो व शराब की तस्करी पर अंकुश लगाने के प्रयोजन से थाना उद्योगनगर पुलिस व अपराध शाखा जयपुर ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए गांव ताखा में रामबाबू व अशोक के मकान से 121 किलो अवैध गांजा, 465 पव्वा अवैध देशी शराब व 29 पव्वा अवैध अंग्रेजी शराब के बरामद कर मौके से रामबाबू पुत्र मोहनसिंह जाट निवासी ताखा को गिरफ्तार किया था। जबकि सरदारसिंह पुत्र उम्मेदसिंह जाट निवासी नगला मोरा थाना वृन्दावन मौके से फरार हो गया था। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी सरदारसिंह जाट निवासी नगला मोरा थाना वृन्दावन हाल निवासी सकीतरा गुर्जर आश्रम के थाना गोवर्धन जिला मथुरा को गिरफ्तार किया है।

बड़ी खबरें

View All

भरतपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग