
भरतपुर। घर से निकलते समय आप भी सावधान हो जाइए। शहर की सड़कों पर घूम रहे नाकामी के सांड आपको अस्पताल की चौखट तक पहुंचा सकते हैं। एक ऐसा ही मामला भरतपुर में देखने को मिला है, जहां सड़क के बीच हो रही सांड़ों की लड़ाई बाइक सवार व्यक्ति के लिए नागवार गुजरी। सड़क से गुजर रहे बाइक सवार व्यक्ति को अचानक सांड़ों ने गिरा दिया। इससे वह बुरी तरह जख्मी हो गया। चिल्लाने की आवाज सुनकर मौके पर जुटी भीड़ ने घायल को तुरंत अस्पताल पहुंचाया।
ऐसे टूटी घायल की हड्डी
भरतपुर की जयंती नगर निवासी जयप्रकाश सैन पुत्र हीरालाल (48) जवाहर नगर कॉलोनी से अपने रिश्तेदार के यहां से घर लौट रहा था। इस दौरान पाई बाग मनसा देवी के पास लड़ते हुए साड़ों ने बाइक सवार जयप्रकाश को गिरा दिया। इस घटना में जयप्रकाश बुरी तरह से घायल हो गया और दर्द से तड़पता रहा। घायल की आवाज सुनकर मौके पर जुटी भीड़ ने उसे एक निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने बताया कि घायल के कूल्हे की हड्डी टूट गई है। ऑपरेशन कर रॉड डालने के बाद ही घायल को राहत मिलेगी।
नाकामी के घूम रहे सांड
राहगीरों ने बताया कि सांड़ों से आए दिन हादसे हो रहे हैं। सांड़ों की लड़ाई से घायल हो रहे लोगों में निगम प्रशासन के खिलाफ आक्रोश देखने को मिल रहा है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि शहर की सड़कों पर सांडों की लड़ाई में घायल होना आम बात हो गई है। लेकिन नगर निगम प्रशासन आंखे मूंदकर बैठा है। लेकिन सांड़ों को पकड़ने के लिए निगम कोई कार्रवाई नहीं करता है। इससे पहले भी शहर के सूरजपोल चौराहे पर सांडों की लड़ाई से एक बच्चे की मौत हो गई थी। इसके बाद सुपर बाजार के सामने एक और बुजुर्ग को सांडों ने मौत की नींद सुला दिया था। लेकिन खुले में घूम रहे सांड़ों पर शिकंजा आखिर कब कसेगा।
Published on:
03 Jul 2018 04:36 pm
बड़ी खबरें
View Allभरतपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
