5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

महरायपुर: ग्रामीणों की आंखों में खौफ…गांव में सन्नाटा

-एसटीएफ ने अधिकारियों के साथ निकाला फ्लैग मार्च, गांव में सुरक्षा को पुलिस तैनात  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भरतपुर

•

image

Gyan Prakash Sharma

•

Updated: 27 Nov 2023, 9:43 PM IST

महरायपुर: ग्रामीणों की आंखों में खौफ...गांव में सन्नाटा

महरायपुर: ग्रामीणों की आंखों में खौफ...गांव में सन्नाटा

सीकरी. आठ सौ की संख्या की आबादी वाले गांव महरायपुर में ग्रामीणों की आंखों में खौफ और गांव में सन्नाटा पसरा नजर आया। पथराव व फायरिंग की घटना के दूसरे दिन भी सोमवार को यहां तनाव बना रहा। हालांकि झगड़े के बाद गांव में सुरक्षा के दृष्टि से आरएसी की एक कम्पनी को तैनात किया गया है। एसटीएफ पुलिस ने अधिकारियों के साथ फ्लैग मार्च कर शांति की अपील की। जांच अधिकारी व डीग के पुलिस उपाधीक्षक आशीष कुमार ने बताया कि झगड़े के बाद एक-दूसरे की ओर से पांच मामले दर्ज कराए गए थे। इसके बाद जांच की जा रही है। गांव महरायपुर पहुंचकर मौका स्थिति के बारे में जानकारी की। घटना को लेकर सभी पहलुओं को देखकर जांच की जा रही है। उपद्रवियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। ग्रामीणों के भी बयान दर्ज किए गए हैं।

................

ये है मामला

25 नवंबर को मतदान के दिन गांव महरायपुर में दो समुदायों को फर्जी मतदान को लेकर पथराव हो गया था, लेकिन दूसरे दिन 26 नवंबर को फिर एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर पथराव कर दिया। इसमें गांव में स्थित मंदिर में शिव परिवार की मूर्तियां भी खंडित हो गई थी। तनाव को बढ़ता देख पुलिस ने अस्थाई तौर पर गांव में पुलिस बल तैनात किया है।

......................

सांड के हमले से लोग घायल
भरतपुर . शहर के मडरपुर रोड पर बलभद्र स्कूल के पास गोविन्द नगर कॉलोनी में पांगल साड़ के हमलों से लोग परेशान हैं। इसको लेकर लोगों ने नगर निगम के अधिकारियों को फोन पर अवगत कराया, लेकिन किसी ने सुनवाई नहीं की। कॉलोनी के पुलिस विभाग के सेवानिवृत अधिकारी सत्यप्रकाश ने बताया कि कॉलोनी में घूम रहे पागल सांड के हमले सेे गोविन्द नगर कॉलोनी निवासी रवि पुत्र अर्जुन सिंह, पदम सिंह एवं एक महिला व एक वृद्ध महिला को चोटिल कर दिया। लोगों ने बताया कि यह सांड आने-जाने वाले हर काई व्यक्ति पर हमला कर रहा है। इससे कॉलोनी के लोगों में भय का माहौल है।