भरतपुर.
पर्यटन एवं देवस्थान मंत्री विश्वेन्द्र सिंह ( Minister Vishvendra Singh ) ने कहा कि जम्मू-कश्मीर से धारा-370 ( article 370) हटाने के बाद जिस तरह से केन्द्र सरकार की ओर से प्रचार-प्रसार किया जा रहा था कि सब कुछ सामान्य है, वह आंतकियों की ताजा वारदातों से साफ हो गया है कि वहां कुछ भी सामान्य नहीं है। कश्मीर के हालत बदतर हैं और वह बर्बादी के कगार है। सिंह ने कहा कि केन्द्र सरकार को अपने निर्णय पर फिर से रिव्यू करना चाहिए और आम नागरिकों को सुरक्षा मुहैया कराए।