
भरतपुर। जिले में चोरों का हौसला इन दिनों बढ़ता ही जा रहा है। पुलिस और कानून व्यवस्था को चोरों ने ढेंगा दिखाते हुए बुधवार देर रात एक मोबाइल शोरुम से 3 लाख रुपए तक के मोबाइल को लेकर फरार हो गए। घटना कुम्हेर गेट के नजदीक सर्कूलर रोड पर स्थित एलजी शोरुम में हुई है। तो वहीं इस घटना के खुलासे के बाद से पूरे इलाके में इसे लेकर गुस्सा भी दिखा। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
जानकारी के मुताबिक, कोतवाली थाना इलाके में स्थित सरकूलर रोड के पास नेशनल इलैक्ट्रोनिक्स शोरूम से देर रात चोरों ने पहले तो शोरुम का शटर खोला और फिर वहां से कई महंगी कंपनियों के लगभग 21 मोबाइल लेकर फरार हो गए। तो वहीं पुलिस के मुताबिक, इस घटना में 6 चोर में से एक लड़की भी शामिल थी। सभी ने अपने मुंह शॉल से ढ़क रखे थे। तो वहीं शोरुम के मालिक ने जब देर शाम दुकान बंद कर अपने घर चला गया। उसके बाद गुरुवार सुबह जब वापस दुकान खोलने आया तो उसे शॉप का शटर का ताला टूटा मिला, जिसके बाद उसने तुरंत घटना की जानकारी नजदीकी कोतवाली थाना को दी।
घटनास्थल पर कोतवाली थाना के एसआई मीणा भी जांच के लिए पहुंचे। जिसके बाद शोरुम में लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाल कर तफ्तीश से जांच की गई। जिसके बाद पता चला कि घटना में 5 लड़कों के साथ एक लड़की भी शामिल थी, सभी ने मिलकर बड़े ही शातिराना अंदाज में चोरी की वारदात को अंजाम दिया। घटना की जानकारी सुबह के 10 के आसपास लोगों को हुई।
उधर मौके में पहुंची पुलिस का कहना है कि जिस अंदाज में चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया है, इससे पता चलता है कि ये गिरोह अन्य राज्यों के हो सकते हैं। उनका कहना कि अभी तक भरतपुर जिले में इस तरह से चोरी की घटना पहले कभी नहीं देखी गई है। कोतवाली थाना ने सभी अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। जबकि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों की तलाश जारी है। गौरतलब है कि पिछले दिनों भी यहां की पुलिस ने एक चोरी के मामले का खुलासा करते हुए आरोपी के कब्जे से लगभग 6 लाख रुपए की कीमत के 56 मोबाइल सेट बरामद किए थे।
Published on:
16 Nov 2017, 6:04 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.