23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Bharatpur News अब कांग्रेस प्रत्याशी पर छाने लगी मायूसी

भरतपुर. भरतपुर लोकसभा सीट से मतगणना का 14वां राउण्ड पूरा हो चुका है। अब तक के मतगणना के आंकड़ों में इस सीट से भाजपा प्रत्याशी रंजीता कोली 2 लाख 40 हजार वोटों से आगे चल रही हैं।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भरतपुर

•

image

Pramod Kumar Verma

•

Updated: 23 May 2019, 1:10 PM IST

bharatpur

bharatpur

भरतपुर. भरतपुर लोकसभा सीट से मतगणना का 14वां राउण्ड पूरा हो चुका है। अब तक के मतगणना के आंकड़ों में इस सीट से भाजपा प्रत्याशी रंजीता कोली 2 लाख 40 हजार वोटों से आगे चल रही हैं। मतगणना के 13वें राउण्ड में जहां भाजपा की रंजीता कोली ने 5 लाख 52 हजार वोट प्राप्त कर आगे चल रही हैं। वहीं कांग्रेस प्रत्याशी अभिजीत कुमार जाटव पीछे हैं।

जैसे-जैसे मतगणना में वोटों काआंकड़ा बढ़ता जा रहा है। वैसे-वैसे वोटों की लीड लेकर आगे चल रही महिला प्रत्याशी और उनके समर्थकों के चेहरों पर चमक बढऩे लगी है। सबका ध्यान इस समय टीवी चैनलों पर लगा है। लोग अपने प्रत्याशी के बढऩे और उतरने से मायूसी और खुशी जता रहे हैं।

लेकिन हर राउण्ड की मतगणना पर भाजपा प्रत्याशी के बढ़त बनाए रहने से कांग्रेस प्रत्याशी अभिजीत कुमार जाटव जहां निराश होकर उम्मीद खो चुके हैं। क्योंकि वह 14 राउण्ड में 3 लाख 20 हजार वोट प्राप्त कर अब 2 लाख 40 हजार वोटों से पिछड़ चुके हैं।

वहीं भाजपा के खेमे में खुशी है। दूसरी ओर मतगणना को लेकर पुलिस व प्रशासन चाक चौबंद है। पुलिस जहां एमएसजे कॉलेज के चप्पे-चप्पे पर निगरानी रखे है। वहीं जिला कलक्टर वोटों की गिनती पर नजर बनाए हुए हैं। कॉलेज में वह हर जगह निगरानी रख रही हैं।