प्रेमवती के जीवन में सौन्दर्य प्रसाधन सामग्री विक्रय से हुए परिवर्तन को देखकर गांव की अन्य महिलाओं ने भी तुलसी माला निर्माण, सब्जी विक्रय व जनरल स्टोर सहित अन्य आय देने वाले कार्य शुरू किए हैं। उसने बताया कि अगर मन में ठान लिया जाए तो जीवन में कुछ भी करना असंभव नहीं है, लेकिन आत्मविश्वास बहुत आवश्यक है।