31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

डेढ़ घंटे रुकी रही जोधपुर-हावड़ा एक्सप्रेस, कारण बना एक उल्लू

बात सुनकर आपको आश्चर्य जरुर होगा लेकिन ये सच है कि एक उल्लू के कारण ट्रेन डेढ़ घंटे तक रूकी रही। दरअसल हुआ कुछ यूं कि बुधवार को जयपुर से भरतपुर जा रही जोधपुर-हावड़ा एक्सप्रेस (12308) ट्रेन ( Jodhpur-Howrah Express train ) से उल्लू ( Owl ) टकरा गया।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भरतपुर

•

image

Abdul Bari

•

Updated: 25 Jul 2019, 2:02 AM IST

train owl

डेढ़ घंटे रुकी रही जोधपुर-हावड़ा एक्सप्रेस, कारण बना एक उल्लू

नदबई (भरतपुर)
बात सुनकर आपको आश्चर्य जरुर होगा लेकिन ये सच है कि एक उल्लू के कारण ट्रेन डेढ़ घंटे तक रूकी रही। दरअसल हुआ कुछ यूं कि बुधवार को जयपुर से भरतपुर जा रही जोधपुर-हावड़ा एक्सप्रेस (12308) ट्रेन ( Jodhpur-Howrah Expresstrain ) से उल्लू ( Owl ) टकरा गया। जिसके बाद हुए पावर फेल्योर के चलते ट्रेन को डेढ़ घंटे तक खेड़ली स्टेशन पर रोकना पड़ा।

इस तरह हुआ पूरा घटनाक्रम

हावड़ा एक्सप्रेस बुधवार तड़के जयपुर से भरतपुर की ओर जा रही थी। खेड़ली स्टेशन से पहले अचानक एक उल्लू टकराने से इंजन का लुकिंग ग्लास टूट गया और उल्लू इंजन में जा फंसा जिससे वह बंद हो गया।

उल्लू को बाहर निकाला और इंजन को स्टार्ट किया

इस मामले में चालक ने ट्रेन को खेड़ली स्टेशन पर रोका और कंट्रोल को सूचना दी। सूचना पर रेलकर्मियों की टीम ने मौके पर पहुंचकर इंजन में फंसे उल्लू को बाहर निकाला और इंजन को स्टार्ट किया। इसके बाद ट्रेन को सुबह करीब 5.58 मिनट पर भरतपुर रवाना किया गया।

यह खबरें भी पढ़ें...

भारतीय संस्कृति का ऐसा चढ़ा रंग, यूएस से लाखों रुपए की नौकरी छोड़ हासिल की भारतीय नागरिकता

पति-पत्नी में हुआ झगड़ा, पत्नी बच्चे को लेकर घर से निकली, पति फंदे से झूला


मुख्यमंत्री लघु उद्योग प्रोत्साहन योजना में 10 करोड़ रुपए तक का दिया जाएगा ऋण

बड़ी खबरें

View All

भरतपुर

राजस्थान न्यूज़