24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

नकली अवैध शराब बनाने की थी तैयारी, पुलिस ने छापा मार जब्त किए 10 हजार ढक्कन व रैपर

कुम्हेर थाना पुलिस एवं एसओजी ने मुखबिर की सूचना कस्बे के पास जंगल में कार्रवाई कर एक स्थान से अंग्रेजी ब्राण्ड के निकली सैकड़ों ढक्कन व रैपर बरामद किए हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भरतपुर

•

image

Rohit Sharma

•

Updated: 4 Jul 2021, 10:14 PM IST

नकली अवैध शराब बनाने की थी तैयारी, पुलिस ने छापा मार जब्त किए 10 हजार ढक्कन व रैपर

नकली अवैध शराब बनाने की थी तैयारी, पुलिस ने छापा मार जब्त किए 10 हजार ढक्कन व रैपर

भरतपुर. कुम्हेर थाना पुलिस एवं एसओजी ने मुखबिर की सूचना कस्बे के पास जंगल में कार्रवाई कर एक स्थान से अंग्रेजी ब्राण्ड के निकली सैकड़ों ढक्कन व रैपर बरामद किए हैं। पुलिस ने एक जने को हिरासत में लिया है। सूत्रों के अनुसार रैपर हरियाणा स्थित एक अंग्रेजी शराब बनाने वाली कंपनी के हैं। कंपनी के लोगों ने ही पुलिस से मामले में शिकायत की थी। जानकारी के अनुसार पुलिस व एसओजी ने सूचना पर कुम्हेर कस्बे के पास जंगल में एक स्थान पर कार्रवाई की। जांच के दौरान मौके से नकली अंग्रेजी शराब बनाने के ढक्कन और रैपरों को जप्त किया है। ढक्कनों की संख्या करीब 10 हजार बताई जा रही है। पुलिस ने मामले में एक शख्स को भी पकड़ा है। सूत्रों के अनुसार हरियाणा स्थित एक अंग्रेजी शराब निर्माता कंपनी को इलाके में नकली शराब बनाकर बेचने की सूचना मिली थी। जिस पर उनके कर्मचारी कुछ दिन से इलाके में घूम रहे थे। बताया जा रहा है कि जानकारी होने पर इन्हें सूचना दी। जिस पर पुलिस ने कार्रवाई कर मौके से नकली ढक्कन व रैपर बरामद किए हैं। इलाके में नकली शराब जमकर बिक रही है। यह शराब ग्रामीण क्षेत्र में खपाई जा रही है।


कार से अंग्रेजी शराब के नकली ढक्कन बरामद, दो जने पकड़े

भरतपुर. थाना उद्योगनगर पुलिस ने शुक्रवार रात गश्त के दौरान एक कार की तलाशी में अंग्रेजी शराब के करीब 25 सौ ढक्कन जब्त कर दो जनों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने नकली अंग्रेजी शराब बनाना स्वीकार किया है। थाना प्रभारी महेन्द्र राठी ने बताया कि गश्त के दौरान मुखबिर की सूचना पर एक में अवैध शराब बनाने की सामग्री मथुरा की तरफ से भरतपुर लाने की सूचना मिली। जिस पर पुलिस ने यहां हनुमान तिराया मथुरा बाइपास पर नाकाबंदी कराई। संदिग्ध कार को आता देख रुकवा कर जांच की। जिसमें अंग्रेजी शराब के करीब 2500 ढक्कन मिले। जिस पर गाड़ी सवारों से पूछताछ की तो उन्होंने अंग्रेजी शराब के जैसी नकली शराब बनाकर अंग्रेजी बोतल व ढक्कन लगाकर अवैध अंग्रेजी मार्का कर शराब बनाने की बात कही। जिस पर पुलिस ने आरोपी रविन्द्रसिंह पुत्र भूलसिंह जाटव निवासी आनंदनगर थाना सेवर व पप्पू पुत्र मदनसिंह जाटव निवासी अनोखी होटल के सामने बजरंगनगर थाना कोतवाली भरतपुर को गिरफ्तार किया है।