20 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Rajasthan / Bharatpur / महंगाई से राहत…! 23 दिन, 3.35 लाख परिवारों को 14.55 लाख गारंटी कार्ड

महंगाई से राहत…! 23 दिन, 3.35 लाख परिवारों को 14.55 लाख गारंटी कार्ड

भरतपुर जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र में हर रोज 281 शिविर चल रहे हैं। जिनमें 82 स्थाई और 199 अस्थाई रहे।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भरतपुर

•

image

Gaurav Saxena

•

Updated: 17 May 2023, 5:04 PM IST

महंगाई से राहत...! 23 दिन, 3.35 लाख परिवारों को 14.55 लाख गारंटी कार्ड

महंगाई से राहत...! 23 दिन, 3.35 लाख परिवारों को 14.55 लाख गारंटी कार्ड


-महंगाई राहत शिविर में 10 योजनाओं में 6.88 लाख परिवार चिन्हित


भरतपुर. महंगाई राहत शिविर के आगाज से 23 दिनों में जिले के 3.35 लाख परिवार पंजीकृत किए जा चुके हैं। भरतपुर जिले में तकरीबन 6.88 लाख ऐसे परिवार राज्य सरकार ने चिह्नित किए हैं, जिन्हें किसी न किसी योजना में फायदा दिया जाना तय है।


जिले में चल रहे हैं 101 शिविर
योजना को लेकर मंहगाई राहत शिविर के सहायक नोडल अधिकारी पुष्पेंद्र कुंतल ने बताया कि योजना के शुरूआत से ही भरतपुर जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र में हर रोज 281 शिविर चल रहे हैं। जिनमें 82 स्थाई और 199 अस्थाई रहे। मौजूदा समय में जिले शहरी क्षेत्र के साथ 12 ब्लॉक में अभी 101 स्थाई व अस्थाई शिविर संचालित हैं।


जानें जिले की फैक्ट फाइल
लाभ के लिए लक्षित परिवार- 6 लाख 88 हजार 999
लाभ ले चुके परिवार- 3 लाख 35 हजार 195
योजना से लाभान्वित - 48.60 फीसदी


10 योजनाओं में 14.55 लाख से ज्यादा कार्ड जारी
1- योजना अन्नपूर्णा, कार्ड जारी- 213859
2- योजना चिरंजीवी (दुर्घटना), कार्ड जारी- 265930
3- योजना चिरंजीवी (स्वास्थ्य), कार्ड जारी- 265930
4- योजना बिजली (कृषि), कार्ड जारी- 16441
5- योजना बिजली (घरेलू), कार्ड जारी- 173754
6- योजना गैस/एलपीजी, कार्ड जारी- 141565
7- योजना कामधेनु, कार्ड जारी- 165983
8- योजना पेंशन, कार्ड जारी- 111425
9- योजना रोजगार (ग्रामीण), कार्ड जारी- 86676
10- योजना रोजगार (शहरी), कार्ड जारी- 14135


50 फीसदी लक्ष्य हासिल
जिले में लक्ष्य के मुकाबले 50 प्रतिशत से अधिक परिवार शिविरों में पंजीयन करा चुके हैं। उन्हें लक्षित योजनाओं के 14 लाख से अधिक गारंटी कार्ड बांटे गए हैं। अधिक से अधिक लोगों को शिविर का लाभ लेना चाहिए।
बीना महावर, नोडल अधिकारी, मंहगाई राहत कैम्प