भरतपुर. जाटों को ओबीसी में केंद्र में आरक्षण की मांग को लेकर शुक्रवार को प्रस्तावित कार्यक्रम के तहत जयपुर-आगरा नेशनल हाइवे-21 के पास खेरली मोड पर महापड़ाव शुरू किया गया। हालांकि ऐनवक्त पर सरकार से प्राप्त सकारात्मक आश्वासन के बाद समाज के निर्णय लेकर आंदोलन को फिलहाल स्थगित कर दिया। इसमें तय किया गया कि 28 दिसंबर को राज्य सरकार ने केंद्र को सिफारिशी चि_ी लिखने की बात कही है, अगर ऐसा नहीं होता है तो आगामी निर्णय लेकर आंदोलन की रूपरेखा तैयार की जाएगी। महापड़ाव में धौलपुर-करौली सांसद मनोज राजौरिया व भरतपुर सांसद रंजीता कोली भी पहुंचे।
महापड़ाव में समिति के संयोजक नेमसिंह फौजदार ने कहा कि आरक्षण समाज का हक है। इसको लेकर रहेंगे। समाज ने तय किया कि राजनैतिक पार्टियों को छोड़कर एक मंच पर आकर अपने हक के लिए लड़ाई लड़ी जाएगी। आरक्षण की तीन सूत्रीय मांग को लेकर 18 नवम्बर 2020 को गांव पथैना की जाट महापंचायत के निर्णय के तहत खेड़ली मोड पर महापड़ाव का शुभारम्भ किया गया। इंसमें भरतपुर एवं धौलपुर जिले सहित पंजाब, हरियाणा, उत्तरप्रदेश आदि प्रान्त के जाट समुदाय के लोग शामिल हुए। अब समाज आरक्षण हासिल करने के लिए आरपार की लड़ाई जारी रखेगा। उन्होंने कहा कि राज्य के 33 जिले में से केवल भरतपुर व धौलपुर जिले के जाट समुदाय को केन्द्रीय आरक्षण से वंचित रखा गया है। एक राज्य के जाट समाज को आरक्षण की समानता क्यंू नहीं। उन्होंने कहा कि जाट समाज ने आरक्षण के लिए राज्य में आन्दोलन किया। धौलपुर करौली से सांसद मनोज राजोरिया ने कहा की राज्य सरकार जब दोनों जिलों के जाटों को केंद्र में आरक्षण दिलाने के लिए केंद्र सरकार को सिफारिश चि_ी भेज देगी तो उसके बाद हम भाजपा के सांसद इस लड़ाई की पैरवी केंद्र में करेंगे। उन्होंने कहा की दोनों जिलों के हक को दिलाने के लिए हम पूरी लड़ाई लड़ेंगे। सांसद रंजीता कोली ने जाटों को केंद्र में आरक्षण दिलाने के लिए पूरी पैरवी करने का आश्वासन दिया।