
भरतपुर। ज्येष्ठ अमावस्या (बड़ मावस) पर मंगलवार सुबह परिवार के साथ सोरों में गंगा स्नान करने गए गांव नगला सीखम के तीन भाइयों की डूबने से मौत हो गई। जबकि एक को गोताखोरों ने बचा लिया। मृतकों में दो चचेरे व एक फुफेरा भाई है।
परिवार के सदस्य यज्ञ में थे व्यस्त
जानकारी के अनुसार चिकसाना थाने के गांव नगला सीखम निवासी एक परिवार गंगा स्नान के लिए सोमवार शाम सोरों गया था। जहां मंगलवार सुबह करीब साढ़े पांच बजे परिवार के सभी सदस्य हवन यज्ञ में व्यस्त हो गए।
एक-दूसरे को बचाने के चक्कतर में डूबते
तभी चारों युवक कछला घाट पर गंगा स्नान करने लगे। इतने में नगला सीखम निवासी अनिल (21) डूबने लगा। उसे बचाने के लिए उसका भाई अमित व चचेरा भाई सुमित (16 ) पानी में उतरे तो वे भी डूबने लगे। इस पर बुआ का बेटा शैलेंद्र (24) निवासी मलपुराआगरा भी कूद गया। डूबने से तीनों भाइयों की मौत हो गई, जबकि अमित को बचा लिया गया।
Published on:
16 May 2018, 12:02 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.