29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

हम ट्वीट नहीं करते, उनके समय युवा भटकते रहे और पेपर लीक होते रहे

प्रदेश स्तरीय अंत्योदय कल्याण समारोह में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा बोले
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भरतपुर

•

image

Meghshyam Parashar

•

Updated: 27 Mar 2025, 8:42 PM IST

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने भरतपुर में हुए प्रदेश स्तरीय अंत्योदय कल्याण समारोह में विपक्ष पर जमकर तंज कसा। जहां उन्होंने पेपर लीक से विपक्ष को घेरा तो पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर ट्वीट प्रकरण में सियासी बाण छोड़े। साथ ही सरकार की योजनाओं को सफल बनाने के लिए केंद्र सरकार का सहयोग बताया।
पुलिस परेड ग्राउंड में हुए कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि भाजपा सरकार ने जो कहा, वह करके दिखाया है। कांग्रेस पर तंज करते हुए सीएम ने कहा कि पूर्व सीएम का विश्वास ट्वीट करने में है, जबकि हमारा यकीन काम करने में है। उनके राज में युवा नौकरी को भटकते रहे, क्योंकि पेपर लीक होते रहे। हमने भी पेपर कराए हैं। कोई बता दे एक भी पेपर लीक हुआ हो तो, क्योंकि यह डबल इंजन की सरकार है। सीएम गुरुवार को राजस्थान दिवस साप्ताहिक महोत्सव के तहत पुलिस परेड ग्राउंड में हुए अंत्योदय कल्याण समारोह को संबोधित कर रहे थे।
सीएम ने कहा कि पूर्वी राजस्थान के ब्रज क्षेत्र से यह ऐतिहासिक काम शुरू हुआ है। भाजपा सरकार हाशिये पर खड़े व्यक्ति को सशक्त कर रही है। सीएम ने कहा कि जब तक युवा, महिला, किसान एवं मजदूर सशक्त नहीं होगा, तब तक प्रदेश और देश सशक्त नहीं हो सकता। सरकार को अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति की चिंता है। सरकार का संकल्प गरीबी मुक्त राजस्थान का है। सीएम ने तंज कसा कि नेहरू से लेकर राहुल गांधी तक सबने गरीबी हटाओ का नारा दिया, जबकि इनका गरीब से कभी वास्ता ही नहीं रहा। इन्होंने कभी गरीबों का भला नहीं किया। अब भाजपा सरकार गरीबी मुक्त योजना लाई है। इसके माध्यम से पांच हजार गांव बीपीएल मुक्त होंगे। बृज विकास बोर्ड बनाकर हमने इसके विकास के लिए 100 करोड़ रुपए दिए हैं। उन्होंने कहा कि काम करने की नीयति में ही प्रदेश की प्रगति निहित है। आने वाला समय प्रदेश के उत्थान का है। ईआरसीपी, यमुना जल, किसानों को दिन में बिजली एवं सभी लोगों को सस्ती और अच्छी बिजली देने का वादा हमने किया है, जिसे जल्द पूरा किया जाएगा। पेपर लीक पर सीएम ने कहा कि कांग्रेस सरकार में पेपर लीक करने वालों को सजा हम दे रहे हैं। आए दिन ऐसे लोग पकड़े जा रहे हैं और यह रुकने वाला नहीं है। उन्होंने कहा कि यहां से पुरवाई हवा चल रही है। अब पूर्व से पश्चिम तक अंत्योदय की हवा चलेगी। इससे प्रदेश और देश विकसित होंगे। स्वागत उद्बोधन गृह राज्यमंत्री जवाहर सिंह बेढम ने दिया। जल संसाधन मंत्री सुरेश रावत ने कहा कि भरतपुर का हर क्षेत्र में विकास हो रहा है। इसके लिए सरकार लगातार प्रयासरत है। इस मौके पर वैर विधायक बहादुर सिंह कोली, नदबई विधायक जगत सिंह, कामां विधायक नौक्षम चौधरी, डीग-कुम्हेर विधायक डॉ. शैलेष सिंह, पूर्व सांसद रामस्वरूप कोली, पूर्व सांसद रंजीता कोली एवं भाजपा जिलाध्यक्ष शिवानी दायमा आदि मौजूद रहे। सीएम ने जालोर के ऋ षभ, जोधपुर के अंबाराम, झालावाड़ के गुलशन, अलवर के फूलचंद प्रजापति एवं बूंदी के सुदर्शन मीणा से बात कर योजनाओं के लाभ लेने के संबंध में बात की।

बड़ी खबरें

View All

भरतपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग