भरतपुर/पहाड़ी. कामां-पहाड़ी से खनन सामग्री से भरे ओवरलोड वाहनों का मामला अब सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। जहां एक व्यक्ति के विरोध करने पर परिवहन अधिकारी से बातचीत भी हुई है। इसमें अधिकारी ने कहा कि आप ऑफिस के सिस्टम को समझें। हम नोटिस भेज चुके हैं। शुक्रवार रात्रि को कामां कोसी चौराहे पर परिवहन विभाग की गाड़ी में बैठे एक अधिकारी के सामने से ओवरलोड डंपर निकल रहे थे। कामां के समाज सेवी विजय मिश्रा ने ओवालोडिंग की गाडिय़ां दिखाते हुए कार्रवाही के लिए कहा तो अधिकारी ने कहा कि स्थानीय गाडिय़ों से सिर्फ टैक्स देखा जाता है। ओवरलोडिंग परिपाटी के तहत चल रही है। कार्यवाही के उच्चाधिकारियों का आदेश नहीं है। दूसरा एक ऑडियो एक ट्रक मालिक की पुलिस की ओर से गाड़ी रोकने पर ओवरलोडिंग के टोकन वितरण करने से जुड़ी वायरल हुई है। हालांकि परिवहन विभाग कार्रवाही करने का दावा कर रहा है लेकिन ओवलोडिंग नहीं रुकने की बात पर संसाधन का अभाव बता कर पल्ला झाड़ रहा है। हकीकत यह है कि कामां में रसूखदार के दबाव में एक ग्रुप बनाकर हर माह अलग-अलग नाम से टोकन छपवाकर ओवलोडिंग कराने के लिए 12-14 हजार रुपए के कूपन बेचे जा रहे हंै।