21 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Chhattisgarh / Bhilai / 11 वीं की छात्रा ने हॉस्टल में लगाई फांसी, छोटी बहन को नीचे पढऩे भेजकर उठा लिया आत्मघाती कदम

11 वीं की छात्रा ने हॉस्टल में लगाई फांसी, छोटी बहन को नीचे पढऩे भेजकर उठा लिया आत्मघाती कदम

कैवल्यधाम स्कूल की 11 वीं की छात्रा (17 वर्ष) ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। वह अपनी छोटी बहन के साथ जैन हॉस्टल में रहती थी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भिलाई

•

image

Dakshi Sahu

•

Updated: 11 Dec 2021, 1:47 PM IST

भिलाई. दुर्ग जिले में फिर एक नाबालिग छात्रा ने आत्महत्या कर लिया है। छात्रा ने यह खौफनाक कदम क्यों और किसलिए उठाया पुलिस इसकी जांच कर रही है। कैवल्यधाम स्कूल की 11 वीं की छात्रा (17 वर्ष) ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। वह अपनी छोटी बहन के साथ जैन हॉस्टल में रहती थी। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम किया है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया है।

दोनों बहनें एक साथ रहकर कर रहे थे पढ़ाई
प्रारंभिक जांच में पुलिस इस मामले को सुसाइड बता रही है, हालांकि पुलिस को मौके पर सुसाइडल नोट नहीं मिला है। कुम्हारी टीआई उत्तर वर्मा ने बताया कि शुक्रवार की सुबह 6.३0 से 7.३0 बजे की है। जगदलपुर निवासी छात्रा 11 वीं में कामर्स संकाय से पढ़ाई कर रही थी। उसकी 11 वर्षीय छोटी बहन भी उसी के साथ पढ़ाई करती थी। दोनों जैन हॉस्टल में रहती थीं। घटना के समय छोटी बहन नीचे पढ़ाई करने चली गई थी। वह हॉस्टल में अकेली थी। इसी बीच फांसी लगी ली।

परिजनों को दी गई सूचना
छात्रा के आत्महत्या की खबर परिजनों को स्कूल प्रबंधन और पुलिस ने दी। जिसके बाद जगदलपुर से परिजन कुम्हारी पहुंचे। अपनी बेटी के मौत के सदमे में मां कुछ बोल नहीं पाई वहीं छोटी बहन भी बड़ी दीदी के इस खौफनाक कदम से अंजान थी। उसने बताया कि साथ रहते हुए कभी ऐसा नहीं लगा कि दीदी कभी किसी बात से परेशान थी। पुलिस इस मामले में स्कूल प्रबंधन से पूछताछ कर रही है।

गाड़ी में दिव्यांग को बैठाकर मेला देखने चले गए परिजन
बालोद जिले में शुक्रवार को कर्रेझर स्थित राजाराव पठार में आयोजित वीर मेला देखने आए एक परिवार व वाहन चालक की लापरवाही से एक 12 साल का दिव्यांग बालक बाल-बाल बच गया। थोड़ी देर और होती तो बच्चे की जान भी जा सकती थी। बोलेरो में एक परिवार वीर मेला देखने राजाराव पठार आया। जिसमें एक दिव्यांग भी था। यहां दिव्यांग बालक को मेले में न ले जाकर बोलेरो वाहन में ही बैठा दिया। वाहन चालक सहित सभी लोग मेला घूमने चले गए। काफी देर तक बच्चा अंदर ही रहा।

शीशा खुला न होने के कारण ऑक्सीजन की कमी के कारण बच्चे को सांस लेने में परेशानी हो रही थी। वह जोर-जोर से रो रहा था। दरवाजा खटखटा रहा था। तभी कुछ युवाओं ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने मुख्य मंच से वाहन चालक के मालिक को लाउडस्पीकर के माध्यम से सूचना दी कि उनके वाहन में बच्चा रो रहा है। काफी देर बाद वाहन मालिक पहुंचा, तब तक लोगों ने जुगाड़ से कार का दरवाजा खोला दिया और बच्चे को बाहर निकाला। इसके बाद वहां उपस्थित लोगों ने वाहन मालिक व परिजनों से नाराजगी जताते हुए जमकर फटकार लगाई।