19 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बीएसपी क्र्वाटर में आधी रात चल रहा था IPL सट्टा, पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई में 18 आरोपी गिरफ्तार

बीएसपी क्र्वाटर में आईपीएल पर सट्टा लगाने वाले 6 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। प्रशिक्षु डीएसपी ने टीम के साथ सटोरियों के ठिकाने पर दबिश दी।
2 min read
Google source verification

भिलाई

•

image

Dakshi Sahu

•

Oct 10, 2020

बीएसपी क्वार्टर में आधी रात चल रहा था IPL सट्टा, पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई में 18 आरोपी गिरफ्तार

बीएसपी क्वार्टर में आधी रात चल रहा था IPL सट्टा, पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई में 18 आरोपी गिरफ्तार

भिलाई. बीएसपी क्र्वाटर में आईपीएल पर सट्टा लगाने वाले 6 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। प्रशिक्षु डीएसपी ने टीम के साथ सटोरियों के ठिकाने पर दबिश दी। आधी रात पुलिस को देखकर सटोरियों के हाथ पांव फुल गए। पुलिस ने 6 सटोरियों को गिरफ्तार कर लिया। मौके से एलईडी टीवी, मोबाइल समेत 19 हजार रुपए नकद जब्त किया। इसी तरह जिले भर में सटोरियों के खिलाफ चले अभियान में 18 सटोरियों को गिरफ्तार कर 41 हजार रुपए नकद जब्त किया गया है। एसपी प्रशांत कुमार ठाकुर और एएसपी रोहित कुमार झा के सख्ती के बाद थाना प्रभारी ताबड़तोड़ कार्रवाई कर रहे हैं। थाना भिलाई नगर सीएसपी अजीत यादव के मार्गदर्शन में प्रशिक्षु डीएसपी चित्रा वर्मा आधी रात को टीम के साथ सेक्टर-6 सड़क- 86 में पहुंची। जहां आईपीएल मैच पर दाव लगाए जा रहे थे। दबिश देकर सटोरिया संजय गिरी, सानू गुरम, मोहम्मद अबरार अंसारी, शाह अजीम, विवेक मिश्रा, सोनू कुमार गुप्ता, शाह एजाज, सुशील साहू, शाह नदीम और वसीम अहमद को गिरफ्तार कर थाना लाया गया।

Read more: IPL में जितने दर्शक नहीं, उससे ज्यादा सट्टेबाज भिलाई में गिरफ्तार, पुलिस ने टीम बनाकर 44 लोगों को पहुंचाया जेल ....

यहां भी पकड़ाए सटोरिए
दुर्ग सीएसपी विवेक शुक्ला के मार्गदर्शन में पदमनाभपुर चौकी पुलिस ने आरोपी किशन यादव को पकड़ा। इसके कब्जे से सट्टा पट्टी, नगदी 3940 रुपए जब्त किया। आरोपी गज्जू साहू से 2 हजार 260 रुपए, फि रोज खान से 4 हजार 510 रुपए, अब्दुल्ला खान से 6 हजार 707 रुपए और राजा तिलक के कब्जे से सट्टा पट्टी एवं सट्टे की रकम नगद 2 हजार 720 रुपए जब्त किया।

दुर्गा मंच पर खेल रहे थे सट्टा
छावनी सीएसपी विश्वास चंद्राकर के मार्गदर्शन में खुर्सीपार टीआई सुरेश ध्रुव खुर्सीपार जोन 3 दुर्गा मंच पहुंचे। जहां भरत लाल कौशिक, नकूल प्रसाद सागरवंशी, सोनू पाठक उर्फ कोडरमल को गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से 2100 रुपए और लाखों की सट्टा पट्टी जब्त की गई। एसपी प्रशांत कुमार ठाकुर ने बताया कि जुआ सट्टा के खिलाफ यह कार्रवाई जारी रहेगी। समाजिक बुराई फैलाने वाले सटोरियों पर पुलिस की नजर है। किसी को बक्शा नहीं जाएगा।