26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कोविड-19 : उत्तरपुस्तिका जांच रहे दो शिक्षकों को संक्रमण की संभावना, घर को किया सील, अभी कॉपी नहीं उठाएगा बोर्ड

मूल्यांकन केंद्र जेआरडी और आदर्श कन्या विद्यालय ने सभी शिक्षकों के घर पर कॉपियां पहुंचाई। इसमें दो शिक्षक ऐसे हैं, जिनके घरों को अब पुलिस ने कोरोना संक्रमण को देखते हुए सील कर दिया है। दरअसल, इन शिक्षकों के घर पर बीते कुछ दिन पहले बाहर से लोग आए।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भिलाई

•

image

Satya Narayan Shukla

•

Updated: 17 May 2020, 6:52 PM IST

भिलाई@Patrika.कोरोना वायरस संक्रमण को देखते हुए इस साल दुर्ग जिले के जेआरडी और आदर्श कन्या विद्यालय में शिक्षकों को बुलाकर माध्यमिक शिक्षा मंडल की कॉपियां नहीं जंचवाई गईं। पहली मतर्बा यह उत्तरपुस्तिका शिक्षकों के घर पर जांचने के लिए भेजी गई हैं। मूल्यांकन केंद्र जेआरडी और आदर्श कन्या विद्यालय ने सभी शिक्षकों के घर पर कॉपियां पहुंचाई। इसमें दो शिक्षक ऐसे हैं, जिनके घरों को अब पुलिस ने कोरोना संक्रमण को देखते हुए सील कर दिया है। दरअसल, इन शिक्षकों के घर पर बीते कुछ दिन पहले बाहर से लोग आए। बताया जा रहा है कि ये उनके संबंधी है। पुलिस के द्वारा दोनों शिक्षकों के घर सील करने के बाद इनकी जांची 450 उत्तरपुस्तिका अभी माशिमं को वापस नहीं भेजी जाएंगी। यह उत्तरपुस्तिका शिक्षकों के घर में रखी रहेंगी। शिक्षकों को सिर्फ जांची हुई उत्तरपुस्तिका के अंक एक फ ार्मेट में भरकर मूल्यांकन केंद्र जेआरडी दुर्ग को वॉट्सऐप या ईमेल पर भेजने को कहा गया है। माशिमं से मशवरा लेकर जेआरडी ने शिक्षकों को कहा है कि वे उत्तरपुस्तिका के बंडल को सुरक्षित रखें। इन्हें बाद में ले जाया जाएगा। अभी शिक्षकों को सिर्फ छात्रों के अंक ही भेजने को कहा गया है।

क्या है उत्तरपुस्तिका का नियम
माशिमं का नियम है कि उत्तरपुस्तिका जांचने के बाद मूल्यांकन केंद्र छात्रों को दिए गए अंक मार्कशीट जैसे फ ार्मेट में भरकर भेजता है। इसके साथ मूल्यांकन केंद्र को जांची हुई उत्तरपुस्तिका के बंडल भी माशिमं को वापस भेजने होते हैं। इन उत्तरपुस्तिका को माशिमं आगे कुछ वर्ष तक अपने पास सुरक्षित रखता है, ताकि विशेष परिस्थित में उनको दोबारा अवलोकन किया जा सके। अब जब भिलाई में इन दोनों शिक्षकों के घर सील किए गए है तो माशिमं इन उत्तरपुस्तिका को बाद में वापस लेगा।

आज जमा करेंगे रद्द परीक्षा के आंतरिक अंक
मूल्यांकन केंद्र दुर्ग जेआरडी की प्रमुख व प्राचार्य डॉ. कल्पना द्विवेदी ने बताया कि इन शिक्षकों को एहतियात बरतने को कहा गया है। उन्होंने उत्तरपुस्तिका जांच ली है, जिसके अंक सोमवार को मूंल्याकन केंद्र भेजे जाएंगे। इसके साथ ही 10वीं और 12वीं की जो परीक्षा माशिमं ने रद्द कर दी है, उन छात्रों के तीमाही और छमाही परीक्षा में मिले अंक भी प्राचार्य सौंपेंगे। इसके लिए भी सोमवार तक भी मियाद दी गई है। मूल्यांकन केंद्र में भीड़ नहीं लगाने और ज्यादातर हो सके तो काम ऑनलाइन भेजने को कहा गया है।

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter और Instagram पर ..ताज़ातरीन ख़बरों, LIVE अपडेट के लिए Download करें patrika Hindi News App.

बड़ी खबरें

View All

भिलाई

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग