4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में 6 और नए कोरोना पॉजिटिव, अब हो गए 24 मरीज, तीन डिस्चार्ज

जिले में कोरोना संक्रमण थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। तेजी से बढ़ते कोरोना संक्रमण के बीच मंगलवार को फिर से कोरोना विस्फोट हो गया। मंगलवार को एम्स से जारी कोरोना रिपोर्ट के मुताबिक जिले में 6 नए मरीज मिले हैं।
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भिलाई

•

image

Satya Narayan Shukla

•

Updated: 26 May 2020, 11:44 PM IST

बालोद@Patrika. जिले में कोरोना संक्रमण थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। तेजी से बढ़ते कोरोना संक्रमण के बीच मंगलवार को फिर से कोरोना विस्फोट हो गया। मंगलवार को एम्स से जारी कोरोना रिपोर्ट के मुताबिक जिले में 6 नए मरीज मिले हैं। तीन डौंडीलोहारा विकासखंड के ग्राम चिखली की 30 वर्षीय महिला, ग्राम भिंदो का 22 व 27 वर्षीय युवक कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। वहीं गुंडरदेही विकासखंड के ग्राम देवरी (क) में एक महिला एवं ग्राम साजा में 23 वर्षीय युवक पॉजिटिव पाया गया।

अब जिले में मरीजों की संख्या बढ़कर 24 हो गई है। वहीं सक्रिय मरीजों की संख्या 21 हो गई
वहीं पहली बार गुरुर विकासखंड के ग्राम रमतरा में 23 वर्षीय युवक कोरोना पॉजिटिव पाया गया। जिसकी पुष्टि कलेक्टर रानू साहू ने की। सभी 6 मरीजों को देर रात इलाज के लिए एम्स ले जाया गया। अब जिले में मरीजों की संख्या बढ़कर 24 हो गई है। वहीं सक्रिय मरीजों की संख्या 21 हो गई है। तीन युवक स्वस्थ्य हो चुके हंै। नए मरीजों के मिलने के बाद देर रात कलेक्टर रानू साहू एवं एसपी जितेंद्र सिंह मीणा ने गांवों में जाकर स्थिति का जायजा लिया और गांव को सील कर दिया। अब जिला स्वास्थ्य विभाग की टीम इन सभी पॉजिटिव मरीजों के सम्पर्क में आए लोगों की तलाश में जुट गई है। बताया जाता है ये सभी कोरोना पॉजिटिव महाराष्ट्र, ओडिशा, मुम्बई में काम करने गए थे। लौटेने के बाद गांव में ही क्वारंटाइन किया गया था। जिनका सैम्पल लिया गया था और मंगलवर को रिपोर्ट आने पर कोरोना पॉजिटिव निकले।

ओडिशा से लौटा था युवक
गुंडरदेही विकासखंड के ग्राम साजा के 23 साल का युवक 6 मई को ओडिशा से ट्रक से अपने 29 मजदूर साथियों के साथ गांव लौटा था, जिसे गांव के स्कूल में ही क्वारंटाइन किया गया था। इनकी जांच रिपोर्ट मंगलवार को आई, जिसमें कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई। अब इनके साथ क्वारंटाइन में रह रहे 29 लोगों का भी दोबारा सैम्पल लिया जाएगा। साथ ही युवक के सम्पर्क में आए अन्य लोगों के बारे में पूछताछ की जा रही है।

21 दिन पहले महाराष्ट्र से लौटा
गुंडरदेही विकासखंड के ही ग्राम देवरी (क) में भी 28 साल का युवक कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। यह युवक 21 दिन पहले ही अपने परिवार के साथ महाराष्ट्र से आया है। गांव के आंगनबाड़ी में क्वारंटाइन था। जिसमें युवक व उसकी पत्नी एवं उसके दो साल के बच्चे भी शामिल हैं।

ग्राम भिंदो में ही क्वारंटाइन थे युवक
डौंडीलोहारा विकासखंड के ग्राम भिंदो में भी 22 व 27 साल का युवक कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। बताया जाता है दोनों युवक दूसरे राज्य से आकर गांव के स्कूल में ही क्वारंटाइन थे। उनका सैम्पल लिया गया था। रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई। अब इनके संपर्क में आने वालों की जानकारी स्वास्थ्य विभाग जुटा रहा है।
गुंडरदेही. विकासखंड के कचांदुर से 2 किलोमीटर दूर स्थित ग्राम देवरी एवं साजा में 2 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं। इसकी कलेक्टर ने पुष्टि कर दी है। ब्लॉक मुख्यालय आसपास कलंगपुर व कजराबांधा के बाद अब कुल चार ग्राम कंटेनटमेंट जोन घोषित किए गए हैं। इसके बाद प्रशासन का अमला गांव में पहुंच गया है। तीन दिन पहले गुंडरदेही से धमतरी मार्ग पर कलंगपुर और कजराबांधा में कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले थे। अब ग्राम देवरी (क) में 28 वर्षीय महिला और साजा में 22 वर्षीय युवक कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। देवरी (क) के उपसरपंच रूपेंद्र कुमार ने बताया कि एक दंपती महाराष्ट्र से 21 दिन पहले आए हैं। इसी तरह साजा के सरपंच रोहित निर्मल ने बताया कि 29 लोग ओडिशा के सुंदरगढ़ काम करने गए थे, जो लौटे हैं। इनमें से ही लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। गुंडरदेही में लगातार मरीजों के मिलने से गांव में डर का माहौल है।

महाराष्ट्र से रमतरा आया था युवक
गुरुर विकासखंड के ग्राम रमतरा में महाराष्ट्र से आया युवक गांव के स्कूल में क्वारंटाइन था, जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। साथ ही तीन लोग और महाराष्ट्र से आए हंै। क्वारंटाइन सेंटर में 10 लोग और हैं। ऐसे में विभाग ने इन सभी संपर्क वालों का भी सैंपल लिया है।

सभी गांव सील, आना जाना प्रतिबंध
कोरोना पॉजिटिव मरीज मिलने के बाद प्रशासन ने इन सभी मरीजों के गांव को देर रात ही सील कर दिया गया। यहां गांव से किसी व्यक्ति का बाहर जाना एवं गांव में किसी व्यक्ति का प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित किया गया है। साथ ही सुरक्षा के लिहाज से यहां पुलिस बल भी तैनात कर दिया गया है।

जिले में दो महिला व 19 पुरुष पॉजिटिव
जिले में अब तक कुल 24 पॉजिटिव मिल चुके हैं, जिसमें से तीन स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हो चुके हैं। एक मरीज सोमवार देर रात ही एम्स से स्वस्थ होकर लौटा। इन मरीजों को 14 दिन के लिए होम आइसोलेशन में रखा गया है। इनमें से 21 का इलाज जारी है। इन 21 कोरोना पॉजिटिव मरीजों में दो महिला एवं 19 पुरुष हैं।

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter और Instagram पर ..ताज़ातरीन ख़बरों, LIVE अपडेट के लिए Download करें patrika Hindi News App.